Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नेत्रहीन ने बनाया रफ़्तार का रिकॉर्ड

बैल्जियम के नेत्रहीन लुक कॉस्टरमांस ने विश्व नेत्रहीन सड़क स्पीड में नया रिकॉर्ड बनाया है. कॉस्टरमांस चार साल पहले एक दुर्घटना में नेत्रहीन हो गए थे. दक्षिणी फ़्राँस में मरज़ेली के पास ईसतरस में कॉस्टरमांस ने लैंबोर्घिनी गैलॉर्डो सुपर कार पर 308.78 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से ड्राइविंग की.

कॉस्टरमांस ने अपने साथी ड्राईवर गुईलौम रोमन को धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं बहुत ख़ुश हूँ और ये एक 'टीम एफ़र्ट' है." कॉस्टरमांस ने ब्राइटन माईक न्युमैन के तीन साल पुराने रिकॉर्ड के ध्वस्त किया है. ब्राइटन की बीएमडब्ल्यु एम5 ने तब 268 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार क़ायम कर ये रिकॉर्ड बनाया था.

समर्पण

43 वर्षीय कॉस्टरमांस ने चार साल पहले एक दुर्घटना में अपनी आँखे खो दी थीं. इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए उन्होंने दूसरे से माँगी हुई कार का इस्तेमाल किया और दो दौड़ों में इस रिकॉर्ड स्पीड को छुआ.

कॉस्टरमांस ने अपनी इस जीत को फ़ॉर्मूला वन के रेसर फ़िलिप्प स्ट्रिफ़ के समर्पित किया है. फ़िलिप्प ब्राज़ील में 1989 में ग्रांड प्री प्रतियोगिता के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे.

दो साल पहले कॉस्टरमांस ने फ़्राँस में हल्के हवाईजहाज़ पर पायलट की हैसियत से एक टूर पूरा किया था. उनके साथ एक निर्देशक और एक संचालक भी था.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+