मशहूर 'माॅडल' के साथ केएल राहुल के चर्चे, विश्व कप में आ सकती हैं नजर
नई दिल्ली। क्रिकेट और बाॅलीवुड का नाता काफी पुराना है। कई हिरोइनें क्रिकटरों के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं तो कईयों की शॉर्ट टाइम लव स्टोरी चली। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा तो हरभजन ने गीता बसरा के साथ शादी की। वहीं अब भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के भी एक मशहूर माॅडल के साथ चर्चे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर खबरें सामने आ रही हैं कि आलिया भट्ट की खास फ्रेंड को राहुल डेट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया में हैं चर्चित
रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और आकांक्षा रंजन कपूर की दोस्ती की चर्चा इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। आकांक्षा बॉलीवुड की चर्चित ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं, जो अंकित तिवारी के म्यूजिक वीडियो 'तेरे दो नैना' में अपारशक्ति खुराना के साथ भी नजर आ चुकी हैं। आकांक्षा सोशल मीडिया में काफी चर्चित हैं जिनके इंस्टाग्राम पर तीन लाख से ज्यादा और ट्विटर पर 8000 फॉलोअर्स हैं।
वर्ल्ड कप 2019 में लगेगा ग्लैमर का तड़का, खिलाड़ी के साथ इन 5 एंकर पर होंगी सबकी निगाहें
|
खाली वक्त बिता रही हैं राहुल के साथ
माना जा रहा है कि आकांक्षा विश्व कप के दौरान राहुल को चीयर करने के लिए इंग्लैंड भी जा सकती हैं। आकांक्षा अपना काफी खाली वक्त राहुल के साथ बिता रही हैं और इन दोनों को मूवी डेट्स और हाउस पार्टियां करते हुए भी देखा जा चुका है। इसके अलावा केएल राहुल मुंबई में आकांक्षा के साथ माउंट मेरी चर्च में प्रार्थना करते हुए भी नजर आए थे। आकांक्षा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर केएल राहुल के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें इन दोनों के साथ अथिया शेट्टी भी नजर आ रही थीं।

पहले इनसे जुड़ चुका है नाम
इससे पहले केएल राहुल का नाम एक पेशेवर मॉडल एलिक्सिर नाहर के साथ भी जुड़ा था। नाहर और राहुल ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। नाहर उस समय आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आधिकारिक पार्टनर टिकट जेनी के प्रोमो आयोजित कर रही थीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
