For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी बनने जा रहे हैं दूसरी बार पिता? CSK की जीत के बाद वायरल हुई वाइफ साक्षी की ये तस्वीरें

नई दिल्लीः कभी बूढ़ों की सेना कहकर खूब चिढ़ाई गई एम एस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आज फिर से अपनी शर्तों पर आईपीएल में बुलंदियों को छू रही है। आईपीएल के 14वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना चौथा खिताब कब्जाया है। यह वही टीम है जिसने पिछले सीजन में बहुत खराब प्रदर्शन किया था और खिलाड़ियों की बढ़ती उम्र पर लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे।

कहा गया था कि T20 क्रिकेट युवाओं का खेल है और इसमें बूढ़े लोगों का कोई काम नहीं है लेकिन एम एस धोनी ने बताया कि वह बनी बनाई बातों पर यकीन ना करके अपने रास्ते खुद बनाते हैं। धोनी ने जब अपनी कप्तानी में सीएसके को चौथी बार खिताब दिलाया तो उनका परिवार भी उनके साथ था और मैदान पर पत्नी साक्षी व बेटी जीवा के साथ माही गले लगकर खुशी शेयर कर रहे थे।

खिताबी जीत के बाद साक्षी की तस्वीरें वायरल-

खिताबी जीत के बाद साक्षी की तस्वीरें वायरल-

इसके बाद इस फैमिली ने बाकी सदस्यों के साथ भी अपनी फोटो खिंचवाई और सुरेश रैना ने इन तस्वीरों की एक सीरीज अपने अकाउंट पर पोस्ट की है जिसमें साक्षी धोनी सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका के साथ दिखाई दे रही हैं और रैना-धोनी अपने अपने परिवार के साथ भी एक दूसरे के संग खड़े हैं। तस्वीरों में साक्षी का बढ़ता हुआ वजन देखा जा सकता है। फोटो को देखकर फैंस के कयास लगने लगे हैं कि क्या धोनी दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं? इन तस्वीरों ने फैंस को कयास लगाने के लिए छोड़ दिया है और वह वे कह रहे हैं कि साक्षी धोनी एक बार फिर से प्रेगनेंट हैं और कप्तान के घर में नया मेहमान आने वाला है, यानी जीवा को छोटा भाई या बहन मिलने जा रही है।

T20 WC के बाद टीम इंडिया के हेड कोच की पोस्ट संभालने के लिए राहुल द्रविड़ पूरी तरह तैयार

साक्षी को 4 महीने की प्रेग्नेंट बताया जा रहा है-

इसी तरह के एक यूजर ने सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका के हवाले से एक ट्वीट किया है और कहा है कि इस बात की पुष्टि की जाती है कि सबसे धोनी 4 महीने की प्रेग्नेंट है।

यह चार महीने वाला ट्वीट खासकर काफी वायरल हो रहा है। इसको लेकर कई तरह के कयासों का दौर चल चुका है।

साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी एक हैप्पी कपल हैं जिन्होंने 2010 में एक दूसरे से शादी की थी और साक्षी तब होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। इन दोनों की बेटी का नाम जीवा है जिसका जन्म 2015 में हुआ था और अब जीवा 6 साल की हो चुकी है। लेकिन आईपीएल 2021 के बाद की तस्वीरों पर लगे कयासों ने धोनी के दूसरी बार पिता बनने की ओर संकेत कर दिया है।

धोनी के लिए मौजूदा समय हैं खुशी के पल-

धोनी के लिए मौजूदा समय हैं खुशी के पल-

धोनी पिता बनने वाले हैं या नहीं, यह तो भविष्य की बात है, लेकिन उनके परिवार के लिए मौजूदा पल भी काफी खुशी का मौका लेकर आएं हैं क्योंकि धोनी को संन्यास के बाद क्रिकेट में अपनी पहली बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र का T20 क्रिकेट से कोई मतलब नहीं है और शायद वे इस सफलता का आनंद लेते हुए अगले साल भी येलो आर्मी का नेतृत्व करते हुए दिखाई दे।

Story first published: Saturday, October 16, 2021, 15:20 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+