Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली ने बीसीसीआई से मांगी छट्टी, वजह- शादी तय हो गई है!

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर अब तक की सबसे बड़ी खबर सामन आ रही है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली दिसंबर के अंत में अनुष्का शर्मा से शादी कर सकते हैं। हालांकि दोनों की मैरिज डेट फिलहाल फिक्स नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से ब्रेक लेकर विराट शादी कर लेंगे।

बीसीसीआई से बोलकर क्रिकेट से मांगा है ब्रेक

बीसीसीआई से बोलकर क्रिकेट से मांगा है ब्रेक

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। दरअसल खुद विराट कोहली ने इस बात की जानकारी दी। ये खबर विराट कोहली के प्रशंसकों के लिए किसी बुरी खबर से कम नहीं है। लेकिन विराट के लिए ये बड़ी खबर है। माना जा रहा है कि कोहली अनुष्का से शादी के लिए मैच से ब्रेक ले रहे हैं। कोहली अगले महीने (नवंबर) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज से दूर हो सकते हैं। हालांकि कोहली ने साफ नहीं बताया है कि वह किस वजह से क्रिकेट से दूर रहेंगे लेकिन उन्होंने ये जरूर बताया कि व्यक्तिगत वजहें हैं जिनके बारे में वह मीडिया को नहीं बता सकते।

श्रीलंका के खिलाफ मैच न खेलकर शादी करेंगे विराट

श्रीलंका के खिलाफ मैच न खेलकर शादी करेंगे विराट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल की शादी दिसंबर के आखिरी हफ्ते में हो सकती है। लेकिन मैरिज के लिए विराट को ज्यादा वक्त नहीं मिलेगा। अगर भारतीय क्रिकेट बोर्ड कोहली की अपील को मान लेता है तो वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज तो खेल सकते हैं लेकिन दिसंबर में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे। दरअसल दिसंबर में टीम इंडिया को श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है। ऐसे में टीम इंडिया के टाइट शेड्यूल को देखते हुए कोहली ने बोर्ड से ब्रेक मांगा है, ताकि वे शादी के लिए वक्त निकाल सकें। गौरतलब है कि श्रीलंका सीरीज के बाद नए साल के पहले हफ्ते में भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका टूर पर निकल जाएगी। ऐसे में विराट को शादी के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिलेगा, इसी वजह से वे उससे पहले ही शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं।

हाल ही में डॉक्टर से मिले हैं ये दोनों कपल

हाल ही में डॉक्टर से मिले हैं ये दोनों कपल

बता दें कि इन कोहली-अनुष्का की एक तस्वीर वायरल हो रही है लेकिन फैंस शायद इसे देख कर खुश न हों। विराट और अनुष्का की ये तस्वीर क्योंकि छुट्टियां मनाते नहीं, बल्कि डॉक्टर के पास से आई है। विराट-अनुष्का को आखिर ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि दोनों डॉक्टर के पास पहुंच गए।

तो इसलिए डॉक्टर से मिले विराट अनुष्का

तो इसलिए डॉक्टर से मिले विराट अनुष्का

विराट और अनुष्का की ये फोटो डॉ. ज्वेल गमाडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली है। दोनों डॉ. गमाडिया के पास अपना इलाज कराने पहुंचे थे तभी ये तस्वीर खींची गई है। वैसे फैंस को चिंता करने की बात नहीं है, क्योंकि विराट-अनुष्का किसी गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रहे हैं। दोनों तो बस अपनी खूबसूरती बढाने के लिए डॉक्टर से मिल रहे थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+