|
क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी :
हार्दिक पांड्या के भाई और हाल ही में टीम इंडिया में जगह पाने वाले क्रुणाल पांड्या भी अपनी पत्नी के साथ ईशा और आनंद के रिसेप्शन में पहुंचे।
|
दीपा करमाकर:
भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने भी इस समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की। जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है। बीति रात ईशा अंबानी की रिसेप्शन में।

साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादयान:
इस दौरान रेसलर साक्षी मलिक अपने पति सत्यव्रत कादयान के साथ रिसेप्शन में नजर आईं।दोनों इस दौरान बेहद प्यारे लग रहे थे ।

जहीर खान और सागरिका घगटे:
ईशा और आनंद के रिसेप्शन में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अपनी पत्नि सागरिका घगटे के साथ नजर आए। इस दौरान जहीर काले कोट में काफी जंच रहे थे और उनकी पत्नी सागरिका घगटे भी काले रंग की साड़ी में काफी सुंदर लग रही थीं।
साइना नेहवाल भी पहुंची:
ईशा के रिसेप्शन में भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी पहुंची। रिसेप्शन में शिरकत करने से पहले सज संवर के साइना ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की और लिखा- ईशा केरिसेप्शन के लिए तैयार।


Click it and Unblock the Notifications
