
पेशे से हैं मॉडल
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है जो पेशे से एक मॉडल हैं। अदिती सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह आए दिन बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं। अदिति उस समय लोगों की नजरों में आईं जब वह साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में पहुंची थीं। इसके बाद अदिति ने 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया का अवॉर्ड भी जाता था। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की।

अदिति करती है ईशान को सपोर्ट
आईपीएल के दाैरान कई मैचो में अदिति को ईशान किशन को सपोर्ट करते देखा जा चुका है। 23 साल की अदिति की ईशान के साथ कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। ईशान के साथ अदिति की तस्वीरें दो साल पहले उनके जन्मदिन पर काफी वायरल हुई थीं। अपनी स्टाइलिश लुक के लिए चर्चा में रहती हैं। अदिति ने इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की हैं और फिर सेंट जेवियर्स कॉलेज में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की है।
लाखों में हैं फोलोअर्स
अदिति इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही कारण है कि उनके 2 लाख 58 हजार से ज्यादा फोलोअर्स हैं जो उनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं चूकते। अदिति का इंस्टाग्राम बताता है कि वो कितनी हाॅट हैं। खैर, ईशान किशन और अदिति की कहानी कब सबके सामने पक्के ताैर पर आती है, इसका इंतजार है, लेकिन ईशान ने अपने खेल की बदाैलत जरूर अदिति का दिल जीता है। ईशान ने अपने वनडे करियर की शुरूआत छक्के के साथ की, जबकि टी20 की शुरूआत भी छक्के के साथ की थी।


Click it and Unblock the Notifications
