For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI VS KKR: दो गेंद रोहित ने खेल ली वरना ईशान लगातार 6 छक्के भी जड़ देते, देखें वीडियो

नई दिल्ली। आईपीएल के इतिहास में कई ऐसी आतिशी पारियां हैं जिनकी अक्सर लोग बाते करते हैं। खिलाड़ी आता है और मैदान में ऐसा कारनामा करके चला जाता है जिससे लोग लंबे समय तक उसे याद करते हैं। आईपीएल 11 के 41 वें मुकाबले में भी ऐसी ही एक यादगार पारी देखने को मिली। दरअसल केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने एक ठीक ठाक शुरुआत मुंबई की टीम को दे दी। इसके बाद मुंबई का पहला विकेट गिरा छठें ओवर में जब लुईस अजीब तरह से आउट हो । इसके बाद बल्लेबाजी करने मैदान में पहुंचे खुद कप्तान रोहित शर्मा जिनका की ईडेन गार्डेन पर जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है। रोहित और सूर्यकुमार की जोड़ी जमती की इससे पहले ही सूर्यकुमार यादव को पीयूष चावला ने कैच आउट करा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन, युवा बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर जिनको इस मैच में ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था इस भरोसे से शायद उन्हें ऊपर भेजा गया की ये बल्लेबाज जब तक मैदान में रहे तब तक बस बड़े शॉट खेले जिससे की मुंबई का रन रेट कम न हो। इस मौके के बाद फिर जो ईशान किशन ने किया वो अब मुंबई की जीत का कारण भी बना और लोगों की जुबान पर केवल ईशान के चर्चे भी दिखे।

लगातार लगाए चार छक्केः ईशान कल शानदार फार्म में दिखे। आते ही उन्होंने कुछ धमाकेदार शॉट खेलने शुरू किए। जब वो अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिखे तो इधर रोहित शर्मा भी उन्हें बस स्ट्राइक देने में लग गए। फिर क्या था ओवर चल रहा था 14वां दो गेंदें खेलने के बाद रोहित शर्मा ने किशन को स्ट्राइक दी। ईशान किशन ने उस वक्त तक 14 गेंदो में 32 रन बनाए थे। गेंदबाजी कर रहे थे चाइनामैन कहे जाने वाले कुलदीप यादव लेकिन भला कल किशन कहां रुकने वाले थे। कुलदीप के इस खाते की चार गेंदें बची थी औऱ सामने से किशन ने उन चारों गेंदों पर छक्के जड़ दिए। बस रोहित ने दो गेंदें अगर न खेली होती तो शायद कल ईशान जिस लय में थे वो 6 छक्के भी जड़ सकते थे। उन्होंने केवल 17 गेंदों में अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया।

32 से 66 तक सारे रन छक्कों से बनाएः ईशान किशन कल इस तरह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे की उनके हर शॉट पर कप्तान रोहित शर्मा सहित उनकी टीम के सारे खिलाड़ी खासा खुश दिख रहे थे। कुलदीप को जब लगातार तीसरा छक्का उन्होंने जड़ा तो रोहित ने समझाया की अब थोड़ा आराम से खेलो वलेकिन भला किशन इस मैच में कहां रुकने वाले थे। अगली ही गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया। इसके बाद कार्तिक ने अपनी तरकश का शायद सबसे खतरनाक गेंदबाज सुनील नरेन को बुलाया और फिर रोहित ने किशन को स्ट्राइक दे दी। एक गेंद किशन बीट हुे लेकिव अगली ही गेंद को उन्होंने स्टेडियम से बाहर पहुंचा दिया। इस तरह उन्होंने 32 से लेकर 62 रन तक सारे रन छक्कों से बनाए और नरेन की अगली गेंद को भी छक्का मारने के लिए बाहर निकले लेकिन सीमारेखा पर उथप्पा ने उन्हें लपक लिया।

Story first published: Thursday, May 10, 2018, 10:53 [IST]
Other articles published on May 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+