For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली, हार्दिक से बात की, पुराने वीडियो देखे, फिर विध्वंसक फॉर्म में लौट आए ईशान किशन

नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस की टीम अभी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना स्थान पक्का नहीं कर पाई है लेकिन भारत के नजरिए से एक अच्छी खबर एमआई के कैंप से आ रही है। ईशान किशन अपनी विनाशकारी बैटिंग फॉर्म में एक बार फिर से वापसी कर चुके हैं जिसके दम पर मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स को कुचलते हुए आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने 25 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेली और वह अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिए जहां उन्होंने 3 छक्के व पांच चौके बटोरे।

इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने शारजहा के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को केवल 90 रनों पर सीमित कर दिया था।

लंबे समय बाद निडर अंदाज में खेलती हुई मुंबई इंडियंस-

लंबे समय बाद निडर अंदाज में खेलती हुई मुंबई इंडियंस-

मुंबई इंडियंस एक बार फिर से अपने निडर अंदाज क्रिकेट को खेलती हुई दिखाई दे रही है और उसने दो महत्वपूर्ण बदलाव भी किए। ईशान किशन को पिछले दो मैचों में ड्रॉप कर दिया गया था और अब उन्होंने क्विंटन डी कॉक को रिप्लेस किया जबकि बाएं हाथ के स्पिनर कुणाल पांड्या को जेम्स नीशम ने रिप्लेस किया। एमआई के लिए यह दोनों बदलाव बहुत काम के साबित हुए क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपना वन ऑफ द बेस्ट प्रदर्शन किया।

मुंबई इंडियंस की टीम को ना केवल जीतना था बल्कि नेट रन रेट को भी ठीक-ठाक बनाने के लिए बड़ी जीत की दरकार थी जिसके चलते प्लेऑफ का पूरा फायदा उठाना लाजमी था और रोहित शर्मा व इशान किशन ने इन्हीं इरादों के साथ बैटिंग शुरू की। ईशान ने थोड़ा समय लिया क्योंकि वह आउट ऑफ टच थे लेकिन जब वे जम गए तो उन्होंने सभी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए केवल 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी भी पूरी की। ईशान ने विजयी रन छक्के की सहायता से पूरा किया था।

इतने खराब प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन ने दी सफाई, कहां-कहां हुई राजस्थान रॉयल्स से गलतियां

ईशान किशन ने कोहली, पांडया और पोलार्ड से बात की थी-

ईशान किशन ने कोहली, पांडया और पोलार्ड से बात की थी-

आईपीएल में लोग एक दूसरे की मदद भी करते हैं क्योंकि सभी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा है और ईशान किशन ने भी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बाद विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और किरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों के साथ बातचीत की जिसके चलते उनको खोया हुआ आत्मविश्वास वापस मिला।

ईशान ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा और एमआई का टीम मैनेजमेंट उनके ऊपर भरोसा रखता है जिसके चलते वह आत्मविश्वास में रहे। राजस्थान रॉयल्स की धज्जियां उड़ाने के बाद इशान किशन ने मैच के बाद मंगलवार को कहा, "ओपनिंग में वापस आना काफी अच्छा था और टीम के लिए बड़ी जीत दर्ज करने में मदद करना भी काफी अच्छा था। इस समय बहुत अच्छा फील हो रहा है क्योंकि हमें अपनी लय को बरकरार रखने के लिए इस तरह की जीत की जरूरत थी। मुझे लगता है कि एक स्पोर्ट्स मैन की जिंदगी का में उतार-चढ़ाव आते हैं। मैं भी बहुत अच्छी शेप में नहीं था। कई सारे बल्लेबाज पिछले सीजन की तरह रन नहीं बना पा रहे थे। हमारे पास बहुत अच्छा सपोर्ट स्टाफ और कप्तान है।"

पुराने वीडियो देखे तो आत्मविश्वास आया- ईशान किशन

पुराने वीडियो देखे तो आत्मविश्वास आया- ईशान किशन

किशन किशन ने यह भी बताया कि जब आप खराब फॉर्म में होते हैं तो असल में क्या करते हैं। उनका कहना है कि ऐसे समय में अपने अच्छे दिनों को याद रखना काफी महत्वपूर्ण है और इसके अलावा उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों के साथ बात की और साथ ही उन्होंने अपनी ipl 2020 की कुछ पारियों को देखा जिसके चलते उनमें आत्मविश्वास आ गया। ईशान किशन ने पिछले सीजन के 14 मुकाबलों में 516 रन बनाए थे लेकिन 2021 में वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले 8 मुकाबले में केवल 107 रन ही बना पाए थे। ईशान किशन भारतीय विश्व कप टीम का हिस्सा भी है और चयनकर्ताओं को इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की फॉर्म देख कर अच्छा लग रहा होगा।

ईशान आगे बताते हैं, "मैंने विराट भाई, हार्दिक भाई से बातचीत की। सब मेरी सपोर्ट के लिए वहां मौजूद थे। मैंने किरण पोलार्ड से बातचीत की जिन्होंने कहा कि आपको केवल चीजों को सिंपल रखना है उसी तरीके से बैटिंग करनी है जैसा आप करते आए हो। पुराने सीजन में आपने जो किया उसकी वीडियो को देखो। मैंने अपनी बैटिंग की कुछ वीडियो देखी और उसने मुझे कुछ कॉन्फिडेंस दिया।"

अब मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स पर बड़ी जीत के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है और उनका केवल एक मुकाबला बाकी है जहां पर वह शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुकाबला करेंगे और अपनी प्लेऑफ में बने रहने की उम्मीदों पर अंतिम प्रयास करेंगे।

Story first published: Wednesday, October 6, 2021, 10:11 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+