For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ईशान किशन का खुलासा, रोहित शर्मा ने भरा है उनमें आक्रामक खेलने का कॉन्फिडेंस

नई दिल्लीः ईशान किशन आईपीएल के तीसरे संस्करण में 516 रन बनाकर चर्चाओं में आए। उनको आमतौर पर प्लेइंग इलेवन में नियमित तौर पर जगह नहीं मिलती थी लेकिन जब मौका मिला तो उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया और क्रिकेट का फीयरलेस ब्रांड प्रस्तुत किया।

विकेटकीपर बल्लेबाज ने खुलासा किया है कि यह मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का दिया हुआ कॉन्फिडेंस है जिन्होंने उनको इस फीयरलेस ब्रांड क्रिकेट खेलने में मदद की। उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि किस तरीके से रोहित उनके साथ बात करते थे और कैसे रोहित ने उनको इतना आत्मविश्वास दिया कि वे चाहते तो पहली गेंद पर भी छक्का मार सकते थे और कोई उनको कुछ ना कहता।

ईशान किशन चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हैं और कहते हैं, "उन्होंने (रोहित) चीजों को बड़ा आसान रखा और ज्यादा कॉम्प्लिकेट नहीं किया। अगर उनको लगता है कि मुझे सिंगल लेने की ज्यादा जरूरत है तो वह मैच के दौरान ऐसा नहीं कहेंगे। वह प्रैक्टिस के दौरान मेरे पास आएंगे और कहेंगे, 'देखो किशन तुम जब चाहो तब छक्के मार सकते हो लेकिन फिलहाल के लिए सिंगल पर अपना फोकस भी बनाए रखो। कोशिश करो 6 में से 5 गेंदों पर सिंगल आते रहे।'

ईशान किशन के लिए आईपीएल के चौथे सीजन में चीजें बहुत अच्छी नहीं गई है और वह मुंबई इंडियंस को टॉप पर पहुंचाने में भी नाकामयाब रहे हैं। यूईए लेग 19 सितंबर से शुरू हो जाएगा। किशन चाहेंगे कि वे यहां पर कुछ रन बना पाए और मुंबई इंडियन को फिर से जिताएं, साथ ही साथ आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के लिए भी अपने आप को बनाए रखें जो 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है।

ईशान इस समय दुबई में पहुंच चुके हैं और उन्होंने अपने लिए अच्छे सीजन के लिए कमर कस ली है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी 13 अगस्त को दुबई में पहुंचने वाले थे। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के साथ टेस्ट सीरीज में भाग लेने के लिए इंग्लैंड मौजूद हैं जबकि बाकी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अबू धाबी पहुंच चुके हैं। ईशान ने आईपीएल 2021 के पहले चरण में पांच मैच खेलते हुए केवल 73 ही रन बनाए थे जिसमें उनका स्ट्राइक रेट बहुत ही घटिया 82 का रहा था। यह देखने वाली बात होगी जब 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच होगा तब इशान किशन टीम में जगह बना पाते हैं या फिर नहीं।

Story first published: Friday, August 13, 2021, 16:42 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+