For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इतना धीमा बॉलर जिसकी गेंद आने से पहले ईशान किशन ने किया दो बार बैट घुमाने का दावा

नई दिल्लीः भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के चमकते सितारे हैं। उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम में भी अपना चमकदार डेब्यू किया था। ऋषभ पंत के रहते ईशान किशन के लिए भारतीय क्रिकेट में नियमित तौर पर जगह बनाना चुनौतीपूर्ण काम होगा क्योंकि पंत ने पिछले कुछ महीनों में अपने क्रिकेट स्तर को अगले लेवल पर ले जाने में कामयाबी हासिल की है। अगर पंत ऐसे ही खेलते रहते हैं तो भारत के बाकी विकेटकीपर बल्लेबाजों का यही हाल हो सकता है जो महेंद्र सिंह धोनी के समय में अन्य प्रतिभाशाली विकेटकीपर का हुआ था।

ईशान किशन ने खोले मुंबई इंडियंस के सीक्रेट्स-

ईशान किशन ने खोले मुंबई इंडियंस के सीक्रेट्स-

अच्छी बात यह है कि अब आईपीएल जैसी T20 लीग और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में काफी खेल खेला जाता है और रोटेशन प्रणाली भी है जिसके चलते ईशान किशन जैसे प्रतिभा के धनी खिलाड़ियों के पास पंत की मौजूदगी के बावजूद अपना प्रदर्शन करने का मौका रहेगा। इसके अलावा किशन, पंत की तरह हाथ के तूफानी बल्लेबाज हैं जो कि गेंदबाजों का सामना करने में काफी निडर है। इस बल्लेबाज ने 2018 में मुंबई इंडियंस का दामन थामा था और तब से वह पांच बार के चैंपियंस का मजबूत हिस्सा रहे हैं। 22 साल का यह खिलाड़ी एक मजेदार व्यक्तित्व भी है। ईशान किशन ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के बारे में बात करते एक लाइव सेशन इंस्टाग्राम पर किया था जिसमें उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी को लेकर कई सवालों के मजेदार जवाब दिए और कहीं सीक्रेट्स के बारे में भी बात की।

आने वाले ICC टूर्नामेंट की लिस्ट, साल, मैच फॉर्मेट, मेजबान देश और बाकी जानकारियां

दो सबसे मुश्किल बॉलर्स के नाम बताए-

दो सबसे मुश्किल बॉलर्स के नाम बताए-

इस दौरान इस युवा खिलाड़ी ने यह भी बताया कि मुंबई इंडियंस का ऐसा कौन सा बॉलर है जिसका सामना करना नेट्स में सबसे मुश्किल लगता है। ईशान किशन से यह सवाल एक यूजर के द्वारा किया गया था। ईशान किशन ने जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को ऐसे दो गेंदबाजों के तौर पर चुना है जो उनको खेलने में सबसे मुश्किल लगते हैं। हालांकि भूमरा का नाम तो आना अपेक्षित था लेकिन क्रुणाल पांड्या का नाम आना यहां पर सरप्राइस के तौर पर चौकाता है क्योंकि वह कोई विशुद्ध बॉलर तो है नहीं और ना ही उनका रुतबा इस तरह का है कि बल्लेबाजों के सामने खौफ पैदा करते हो। दूसरी बात यह है कि ईशान किशन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और क्रुनाल पंड्या की बाएं हाथ से ही की जाने वाली लेग स्पिन पर वे आसानी से चौके छक्के लगा सकते हैं लेकिन ईशान किशन ने कुणाल पांड्या को भी एक कठिन गेंदबाज पाया है जो कि एक दिलचस्प बात है।

जसप्रीत बुमराह को बताया टीम का शर्मीला खिलाड़ी-

जसप्रीत बुमराह को बताया टीम का शर्मीला खिलाड़ी-

यहां बात नेट्स में सबसे मुश्किल बॉलर पर हो रही थी। इस पर बात करते हुए ईशान किशन ने दावा किया, "जसप्रीत बुमराह, कुणाल पांड्या बहुत मुश्किल लगते हैं क्योंकि नेट में कुणाल पांड्या बहुत ही धीमी गति से गेंदबाजी करते हैं और मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि वे इतने धीमे हो जाएंगे। जब तक उनकी गेंद मेरे बल्ले पर आती है तब तक मैं दो बार बैट घुमा देता हूं।"

इसके अलावा ईशान किशन ने बताया कि जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे शर्मीले खिलाड़ी हैं। हालांकि वे कहते हैं कि बुमराह को सही मायने में शर्मिला तो नहीं कहा जा सकता लेकिन वह मैच और प्रैक्टिस सेशन के अलावा बाकी जगह पर बहुत मुश्किल से ही दिखाई देते हैं। ईशान यह भी दावा करते हैं कि बुमराह पार्टी में जाना पसंद नहीं करते और अगर जाते भी हैं तो वह कुछ मिनट ही टिकते हैं।

Story first published: Thursday, June 3, 2021, 11:35 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+