Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इशान किशन ने बताया कैसे उन्हें छक्के मारने की ताकत मिली

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत में इशान किशन की अहम भूमिका थी। इशान किशन ने मैच में 47 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली। इशान किशन ने 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 154.19 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जिसके चलते मुंबई की टीम ने महज 14.2 ओवर में ही 111 रन के लक्ष्य को एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

मैच में जीत के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने कहा कि मैंने बहुत प्रैक्टिस की, मैं खुद से बात करता था, खुद की कमजोरी को जानता था और उन्हें सही करने के लिए मैं खुद कोशिश कर रहा था। हमने बात की थी कि कैसे हर टीम बल्लेबाज को आउट करने की योजना बनाती है। मैंने अपना ऑफ साइड का खेल ठीक किया। किशन ने कहा कि मुझे झक्के मारने की ताकत अपनी मां से मिली है, उन्होंने मुझे जो खाना खिलाया उसका शुक्रगुजार हूं। हमारे पास पॉल चैपमैन हैं जिनकी मुश्किल ट्रेनिंग की बदौलत मैंने यह क्षमता हासिल की।

बता दें कि दिल्ली के खिलाफ मैच में इशान किशन और क्विंटन डी कॉक ने 26 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौल 111 रन का लक्ष्य बहुत ही आसानी से प्राप्त हो गया। अपनी इनिंग के बारे में इशान ने बताया कि शुरुआत में मैं लुत्फ नहीं ले रहा था, फिर मैंने हार्दिक और कुनाल से बात की, उन्होंने बताया कि कैसे फिटनेस मुझे मेरी बल्लेबाजी को सुधारने में मदद कर सकती है। गौरतलब है कि कल के मैच में जीत के बाद मुंबई इंडियंस 13 में से 9 मैच जीतकर 18 अंकों के साथ अंकतालिका में पहले पायदान पर है और वह पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 14:28 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+