For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय टीम में सेलेक्शन को लेकर इस युवा खिलाड़ी ने कही दिल जीतने वाली बात

नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला अब खत्म हो गया है, चेन्नई की टीम ने इस सीरीज पर कब्जा भी कर लिया। सभी खिलाड़ी लगभग अपने देश के लिए रवाना भी हो गए हैं। इस सीजन कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। कुछ खिलाड़ियों ने गेंदबाजी का जलवा दिखाया तो कुछ ने बल्लेबाजी के दम पर सुर्खियां बटोरी। भारत के लिहाज से अगर बात करें तो इस सीरीज में युवा बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला। दिल्ली के रिषभ पंत हों या केकेआर के शुभमन गिल सभी बल्लेबाजों ने अपना जलवा इस सीजन बिखेरा है। वहीं अगर मुंबई इंडियंस के ईशान किशन की बात करें तो इस युवा खिलाड़ी ने भी अपने प्रदर्शन से खास जलवा बिखेरा है। आईपीएल के बाद ईशान को उम्मीद थी की वो भारतीय टीम में सेलेक्ट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका जिससे वो दुखी हैं लेकिन उन्होंने एक बड़ी बात कही।

निराश हैं पर हताश नहीं ईशानः केकेआर के खिलाफ ईशान किशन ने 21 गेंदों में 62 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। इसके अलावा ईशान 2016 में अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। किशन ने कहा की उनके लिए ये थोड़ा निराशजनक जरूर है की उनका सेलेक्शन नहीं हुआ लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है की वो एक दिन अपने देश के लिए ए टीम में जरूर खेलेंगे। किशन ने कहा की वो रैना और धोनी से भी समय-समय पर सलाह लेते रहते हैं। इस युवा खिलाड़ी ने रोहित शर्मा की भी जमकर तारीफ की। किशन ने बताया की बल्लेबाजी में मेरा लेग साइड मजबूत है ऐसे में मुझे ऑफ साइड में मेहनत करने की जरूरत है। गौरतलब हो की इस सीजन में बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने 275 रन बनाए हैं।

Story first published: Wednesday, May 30, 2018, 13:01 [IST]
Other articles published on May 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+