For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन पाजी सामने आए तो मैं देखता ही रह गया था : ईशान किशन

Ishan Kishan shares his first meeting with God of cricket Sachin Tendulkar | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा है कि वह वर्षों से सचिन तेंदुलकर की पूजा करते थे और जब पहली बार सचिन उनके सामने अचानक आ गए तो वह स्तब्ध रह गए। ईशान ने भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा के साथ अपनी यादों को साझा करते हुए कहा, 'यह वाक्या आईपीएल का है जब मैं मुंबई इंडियंस के लिए चुना गया था और टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहा था। रोहित भाई (शर्मा) ने मुझे कहा कि जाओ और उनसे बातें करो। मेरी खुशकिस्मती थी कि सचिन पाजी (तेंदुलकर) बात करने के लिए खुद मेरी तरफ आए। मुझे नहीं लगता कि मैंने उन्हें बोलते हुए कुछ भी सुना। मैं उन्हें केवल बोलते हुए लगातार देखता रह गया।'

किशन ने कहा कि जैसा कि हर प्रतिभाशाली युवा भारतीय क्रिकेटर के साथ होता है उन्हें भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का मौका मिला। मुंबई इंडियंस में खेलने से पहले वह गुजरात लायंस का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। किशन ने आईपीएल की कई यादों में से अपने अनुभवों के सबसे अधिक उत्साहपूर्ण क्षण सचिन से पहली मुलाकात का जिक्र किया।

एक ऐसे देश में जहां क्रिकेट किसी धर्म से कम न हो, किशन भी इससे अछूते नहीं रहे। ईशान कहते हैं, 'मेरे लिए क्रिकेट सब कुछ है। यह मेरे पिता का सपना था कि मैं भारत के लिए खेलूं। वास्तव में, यह मेरी मां का भी सपना था कि मैं भारत के लिए खेलूं और देश के लिए बहुत सारे मैच जीत कर आऊं। मैं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी खेलना चाहता हूं और इसके लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगा।'

ईशान ने कहा कि क्रिकेट जैसे करियर को चुनने के लिए अपने परिवार वालों का एकमुश्त समर्थन होने से बड़ा कुछ भी नहीं। लेकिन केवल इसी से आगे के रास्ते आसान नहीं बन जाते। शुरुआती कदम कांटों भरे होते हैं जो अनिश्चितता के बादलों से घिरे होते हैं। ईशान के पिता प्रणव कुमार पांडे पेशे से बिल्डर हैं और वह उनके शुरुआती दिनों के संघर्ष का जिक्र करते हैं। प्रणव पांडे बताते हैं, 'शुरुआत में यह एक संघर्ष था। दोनों भाई खेल रहे थे।

हम उसके (ईशान) कद के हिसाब से बल्ले और पैड पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। एक बार अंडर-14 के लिए चयन के दौरान 'स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया' ईशान का एक टेस्ट करना चाहता था। हमें लगा ठीक है, वैसे भी यह उसे पार नहीं कर पाएगा। लेकिन उसने 2-3 अच्छे शॉट खेले और चयनकर्ताओं ने उसका चयन कर लिया।'

Story first published: Saturday, May 9, 2020, 20:14 [IST]
Other articles published on May 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+