गौर हो कि ईशांत और विनय आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। हालांकि सीरीज भारत ने 3-2 से अपने नाम कर ली थी। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आराम दिये गये रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में शामिल किया गया है। खराब फॉर्म के बावजूद युवराज को फिर एक मौका दिया गया है।
टीम इस प्रकार है-
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, आर आश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अंबाती रायुडू, अमित मिश्रा, जयदेव उदानकद, धवल कुलकर्णी, मोहित शर्मा।
सीरीज-
पहला वनडे- कोच्चि, 21 नवंबर
दूसरा वनडे- विशाखापट्टनम- 24 नवंबर
तीसरा वनडे- कानपुर- 27 नवंबर।