मुंबई इंडियंस की जीत के बाद देखें तेंदुलकर की Victory Selfie
कोलकाता। मुंबई इंडियंस की जीत का जश्न आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जोर-शोर से मनाया जायेगा लेकिन इस टीम के फैंस तो कल रात से ही जीत का जश्न सोशल मीडिया पर बना रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के फेसबुक फैंस पर लोगों ने टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर की आईपीएल ट्राफी के साथ पिक्चर पोस्ट की है। इस सेल्फी पिक्चर में अनिल कुंबले भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लोग खटा-खट लाइक कर रहे हैं।
Selfie pic of Master in Kolkata Tonight !!! (y)
Posted by Sachin Tendulkar - Bharat Ratna on Sunday, May 24, 2015
मालूम हो कि टीम की तारीफ करते हुए सचिन ने कहा कि मुश्किल हालात में टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया, पूरे सत्र में टीम ने एक सधी हुई रणनीति के तहत एकजुट होकर खेला जिसके कारण मुंबई इंडियंस टीम खिताब की हकदार बनीं, हमारी टीम ने एक साथ मेहनत करके इस जीत को हासिल किया है जिसके लिए पूरी टीम की जितनी तारीफ की जाये कम है।
सचिन तेंदुलकर ने खोला राज.. बताया कैसे जीता मुंबई ने ताज?
मालूम हो कि शुरुआती छह में से मात्र एक जीत हासिल कर आईपीएल-8 का बेहद खराब शुरुआत करने वाली और एक समय टूर्नामेंट से बाहर जाती लग रही मुंबई इंडियंस टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए रविवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
