इशांत शर्मा बोले मैं सीमित ओवरों का अच्छा खिलाड़ी नहीं

बासेटेरे। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने छोटे फॉर्मेट में अपनी नाकामयाबी को स्वीकार करते हुए कहा है कि वह इस तरह के खेल के लिए प्रभावी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सीमित ओवरों के लिए बेहतर गेंदबाज नहीं है। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया की गेंदबाजी की कमान संभाल रहे इशांत शर्मा ने बीसीसीआई टीवी को दिये अपने इंटरव्यू में कहा कि आपको खुद से इमानदार होना चाहिए, ये इमानदारी को आपको बेहतर बनाने में मदद करती है।

IPL में नहीं खेल पाने का शमी को मिलेगा दो करोड़ का मुआवजा

शर्मा ने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि मैंने छोटे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन मैं टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन कर रहा हूं। ऐसे में मैं बेहतर जानता हूं कि मेरा मजबूत पक्ष क्या है और मेरी कमजोरी क्या है। शर्मा ने अपने मजबूत पक्ष के बारे में बात करते हुए कहा कि हर खिलाड़ी का यह पक्ष अलग होता है।

उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर कुमार का मजबूत पक्ष स्विंग है लेकिन वह मेरी जैसी उछाल नहीं ला पाते हैं, ठीक वैसे ही मैं उनकी तरह स्विंग नहीं करा पाता हूं। इशांत शर्मा ने 68 टेस्ट मैचों में 201 विकेट हासिल किये हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर अनिल कुंबले ने उन्हें टीम इंडिया की गेंदबाजी का अहम हथियार तक बताया है।

बनारस में बच्चों के सामने धोनी ने खोला अपने कूल होने का राज..

इशांत शर्मा ने कहा कि वह उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार व शार्दुल ठाकुर के साथ अपने अनुभव को बांट रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि इससे ना सिर्फ उन्हें बल्कि मुझे भी फायदा होगा। शर्मा ने कहा कि भुवनेश्वर, शार्दुल, उमेश को भी अपने मजबूत पक्ष को पहचानना होगा। गौरतलब है कि पहले वार्म अप मैच में इशांत शर्मा को एक भी विकेट नहीं मिले थे, भारत का पहला टेस्ट मैच 21 जुलाई को खेला जाएगा।

Story first published: Tuesday, July 12, 2016, 13:28 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+