Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इशांत शर्मा ने पीएम केयर फंड में डाले इतने पैसे, कहा- छोटे दान से बड़ा फर्क पड़ता है

नई दिल्ली। इशांत शर्मा ने भी कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पीड़ित लोगों की सहायता के लिए आगे हाथ बढ़ाया है। देश में 13 अप्रैल तक 21 दिन लाॅकडाउन होने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हुई है। ऐसे में सरकार की सहायता के लिए सभी लोग पीएम फंड केयर में कुछ पैसे डालते हुए अपना योगदान दे रहे हैं। वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए इशांत से पहले कई हस्तियां दान कर चुकी हैं। लेकिन इशांत ने इसकी जानकारी देते हुए दिल जीतने वाली बात कही।

छोटे दान से बड़ा फर्क पड़ता है

छोटे दान से बड़ा फर्क पड़ता है

इशांत ने दान करने की जानकारी ट्विटर पर दी और साथ ही कहा कि छोटे दान से बड़ा फर्क पड़ता है। दरअसल, इशांत और उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह ने मिलकर 20 लाख रूपए की सहायता दी है। हालांकि इशांत ने दी गई रकम को नहीं दर्शाया लेकिन जानकारी के अनुसार उन्होंने 20 लाख रूपए की ही सहायता की है। इशांत ने ट्वीट करते हुए कहा, ''"वर्तमान # COVID-19 संकट के आलोक में, प्रतिमा और मैं #PMCARES फंड में योगदान करने के लिए विनम्र हूं! हम सभी वैश्विक महामारी से लड़ने में एक साथ खड़े हैं! हमने अपनी कमाई का हिस्सा दान किया और आपसे ऐसा ही करने का अनुरोध करते हैं। छोटे दान से बड़ा फर्क पड़ता है!''

सहायता के लिए आगे आईं कई हस्तियां

सहायता के लिए आगे आईं कई हस्तियां

बता दें कि चीन के बुहान से फैले इस संक्रमण रोग से भारत में अबतक 1965 लोग शिकार हो चुके हैं, जिसमें 45 लोग जान गंवा चुके हैं। केंद्र सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के बाहर ना निकलें। कई ट्रेनों के डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड बना लिया गया है। ऐसी खराब स्थिति में सरकार की सहायता के लिए सभी हस्तियां आगे आ रही हैं।

इन क्रिकेटरों ने भी किया दान

इन क्रिकेटरों ने भी किया दान

इशांत से पहले सुरेश रैना, गाैतम गंभीर, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी दान कर चुके हैं। बंगाल के लिए 22 रणजी ट्रॉफी मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज ईशात पोरेल ने भी मदद का ऐलान किया है। अलग-अलग फंड में जरूरतमंदों की मदद के लिए 50,000 रुपए देने का ऐलान किया है। ईशान ने पीएम और सीएम रिलीफ फंड में बीस-बीस हजार रुपए की रकम दान में दी है, जबकि उन्होंने दस हजार रुपए मास्क खरीदने के लिए स्थानीय अस्पताल को दिए हैं। ईशान पोरेल ने 22 मैचों में 61 विकेट लिए हैं।

Story first published: Thursday, April 2, 2020, 16:27 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+