Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इशांत शर्मा ने सचिन को नहीं, बल्कि इस क्रिकेटर को माना सबसे अच्छा बल्लेबाज

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास में कई ऐसी पारियां खेल गए जो उनकी महानता को दर्शाती है। टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाने वाले सचिन को दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेटर माना जाता है। लेकिन माैजूदा दाैर में कई बल्लेबाज रन उगलने में आगे निकल रहे हैं। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा से जब बेस्ट बैट्समैन ऑफ ऑल टाइम चुनने के लिए पूछा गया था तो उन्होंने सचिन का नहीं, बल्कि कोहली का नाम लिया।

पसंदीदा कप्तान पर दिया ये जवाब

पसंदीदा कप्तान पर दिया ये जवाब

इशांत ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा कि वे भारतीय कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर मानते हैं। माैजूदा दाैर में कोहली महान क्रिकेटरों में से एक हैं। वह वनडे में 43 तो टेस्ट में 27 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा जब इशांत से पूछा गया कि वह किस कप्तान को ज्यादा पसंद करते हैं तो इशांत ने सवाल से बचने की कोशिश की। इशांत ने कहा, 'धोनी और विराट दोनों ही मेरे पसंदीदा हैं। मैं किसी एक को नहीं चुन सकता और कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं क्रिएट करना चाहता।' इशांत दोनों की कप्तानी में खेल चुके हैं।

टीम के हैं विश्वसनीय गेंदबाज

टीम के हैं विश्वसनीय गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में इशांत शर्मा सबसे विश्वसनीय गेंदबाज माने जाते हैं। पिछले कुछ सालों से वह कंस्सीटेंट पेसर बने हुए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने पांच विकेट लिए। भारत हालांकि यह सीरीज 2-0 से हार गया। इशांत पिंक बॉल टेस्ट में भी पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे।

ऐसा रहा प्रदर्शन

ऐसा रहा प्रदर्शन

इशांत को 96 टेस्ट मैचों का अनुभव है जिसमें वो 292 विकेट ले चुके हैं। न्यूजीलैंड की धरती पर भी इशांत शर्मा ने 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट लिए हैं। पिछले दो सालों के रिकॉर्ड की बात करें तो इशांत शर्मा का प्रदर्शन बेहद गजब रहा है। ईशांत शर्मा ने 15 टेस्ट मैचों में महज 19.53 की औसत से 58 विकेट झटके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच में तो उन्होंने 78 रन देकर 9 विकेट झटक लिये थे।

Story first published: Monday, March 16, 2020, 14:10 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+