For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: विकेट लेने का मनाया जश्न तो इशांत पर लगा जुर्माना

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारत को 31 रनों से हराकर इंग्लैंड की टीम ने अपने 1000वें टेस्ट मुकाबले को यादगार बना दिया है। इस रोमांचक मुकाबले की अगर बात करें तो भारत की तरफ से कप्तान कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करने में सफल नहीं रहा। कोहली की बदौलत भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड द्वारा दिए गए 287 रनों में 274 रन बनाए । वहीं अगर भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो भारत की तऱफ से अश्विन और ईशांत शर्मा ने धारदार गेंदबाजी की। वहीं इस हार के साथ ही भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पर इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान के विकेट का गलत तरीके से जश्न मनाने पर आज मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है।

हुआ कुछ यूंः गौरतलब हो कि ईशांत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को मलान के आउट होने के बाद का गलत तरीके से जश्न मनाया था जिसके बाद जुर्माने के अलावा उनके नाम पर एक डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया। आईसीसी ने यहां जारी बयान में कहा, 'आईसीसी के खिलाड़ियों की आचार संहिता के लेबल एक का उल्लंघन करने पर इशांत शर्मा पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा उनके खाते में एक डिमैरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। ईशांत ने संहिता के अनुछेद 2.1.7 का उल्लंघन किया है जिसमें '' विरोधी खिलाड़ी के खिलाफ आउट होने पर गलत भाषा या इशारा करने पर सजा का प्रावधान है। वहीं बयान में कहा गया, ''यह घटना शुक्रवार को खेल के पहले सत्र में घटी जब शर्मा मलान के बिल्कुल करीब जाकर जश्न मनाने लगे। वहीं दिन की खेल की समाप्ति के बाद इशांत ने आरोप को स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा लगाए गए जुर्माने को मान लिया।

Story first published: Saturday, August 4, 2018, 19:16 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+