स्पेन का ज़ोरदार स्वागत

By Staff
स्पेन की विश्व चैंपियन फ़ुटबॉल टीम ज़ोरदार स्वागत के बीच मेड्रिड पहुंच गई है. खुली बस पर सवार मेड्रिड की सड़कों पर घूमते हुए खिलाड़ियों का हज़ारों की भीड़ ने शोर-शराबे के साथ स्वागत किया.इससे पहले स्पेन की फ़ुटबॉल टीम के कैप्टन इकेर केसिलास हवाई जहाज़ की सीढ़ियों से ट्रॉफ़ी के साथ एक विजयी शान के साथ नीचे उतरे.

उसके बाद टीम के खिलाड़ी स्पेन के राज घराने और प्रधानमंत्री होज़े ज़ापाटेरो से मिलने गए.बस की छत पर सवार फ़ुटबॉल टीम मेड्रिड शहर की सड़कों पर धीरे-धीरे आगे बढ़ती गई. टीम का स्वागत कर रहे प्रशंसक गर्मी से परेशान थे और दमकल विभाग ने उन पर पानी की बरसात की.ऊपर आसमान पर वायुसेना के जहाज़ भी एक स्वागत उड़ान में कलाबाज़ियां करते दिखे.

यूरोपियन चैंपियन स्पेन रविवार को आंद्रेस इनिएस्ता के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की बदौलत पहली बार विश्व चैंपियन बना है. टीम के स्वागत के लिए कई प्रशंसक मेड्रिड एअरपोर्ट पर भी पहुंचे.दोपहर बाद जब फ़्लाइट हवाई अड्डे पर पहुंची तो कॉकपिट की खिड़की में स्पेन के राष्ट्रीय ध्वज देखे जा सकते थे. हवाई जहाज़ पर स्पेनी भाषा में लिखा था - चैंपियन्स. साथ ही जहाज़ पर 'हमें टीम पर गर्व है" भी छपा था.

फ़ाइनल में जीत के बाद टीम के कैप्टन केसिलास मैदान पर ख़ुशी से रोते हुए दिखे थे, हवाई अड्डे पर भी उनकी स्थिती लगभग वैसी ही थी.हवाई अड्डे से टीम को होटल में ले जाया गया जहां खिलाड़ियों ने भोजन करने के बाद थोड़ा आराम किया. उसके बाद टीम स्पेन के राजघराने से मिलने के लिए निकल पड़ी.स्पेन के राजा जुआं कार्लोस ने राज परिवार के साथ टीम से मुलाक़ात की. राजा ने टीम के हर खिलाड़ी से मिलकर उन्हें जीत की बधाई देने के बाद कहा, “धन्यवाद चैंपियन्स."

उसके बाद टीम प्रधानमंत्री होज़े ज़ापाटेरो से मिली.रविवार के मैच में गोल करने के बाद एनिएस्ता ने जब टीम की जर्सी उतारी, तो अंदर पहनी उनकी टी-शर्ट पर लिखा था - 'डानी जार्क़, हमेशा हमारे साथ". डानी जार्क अगस्त 2009 में स्पेन की राष्ट्रीय टीम के साथ अभ्यास के दौरान गिर गए थे, उसके बाद उनकी मृत्यू हो गई थी.प्रधानमंत्री ज़ापाटेरो ने डानी को याद करने के लिए एनिएस्ता का धन्यवाद किया और कहा कि एनिएस्ता देश के युवाओं के लिए एक मिसाल बन गए हैं.

Story first published: Tuesday, July 13, 2010, 7:53 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2010
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+