आईना झूठा है सच्ची तस्वीरें हैं: लोकेश राहुल एलिक्जिर नाहर को डेट कर रहे हैं?
नई दिल्ली। एक बार फिर से टीम इंडिया के न्यू स्टार प्लेयर लोकेश राहुल अपने पर्सनल कारणों की वजह से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि लोकेश राहुल इन दिनों एलिक्जिर नाहर नाम की महिला के साथ इंगेज हैं और दोनों डेट कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट
इस बात का अंदाजा आप एलिक्जिर नाहर के इंस्टाग्राम अकाउंट से लगा सकते हैं, जहां दोनों की बहुत सारी फोटो हैं। तस्वीरों में साफ है कि लोकेश और नाहर केवल दोस्त नहीं हैं।

फाइव स्टार होटल में मार्केटिंग एसोसिएट
गौरतलब है कि एलिक्जिर नाहर एक मॉडल थीं और स्पोर्ट्स होस्ट भी रह चुकी हैं और इस वक्त एक फाइव स्टार होटल में मार्केटिंग एसोसिएट हैं।

दोनों हॉट टॉपिक
वैसे इससे पहले भी ये दोनों हॉट टॉपिक तब बने थे जब लोकेश को चीयर करती हुईं नाहर चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिखाई दी थीं, अपनी चीयर वाली फोटो नाहर ने खुद अपनी ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने राहुल के नाम की जर्सी पहनी हुई थी।

रिश्ते की अधिकारिक पुष्टि नहीं
फिलहाल अब सबको इस रिश्ते की अधिकारिक पुष्टि की आस है, जो कि लोकेश राहुल या एलिक्जिर नाहर ही कर सकते हैं।लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ये दोनों आजकल सोशल मीडिया के दिलचस्प विषयों में से एक हैं।

ये सारी तस्वीरें एलिक्जिर ने डाली
ध्यान देने योग्य बात ये है कि ये सारी तस्वीरें एलिक्जिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली हैं, जिसमें उनका अंदाज किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लेकिन राहुल इस मसले पर चुप हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications