हॉकी इंडिया ने कोच अल्तमस को बर्खास्त किया, जॉन बने अंतरिम कोच
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस को बर्खास्त किए जाने की खबर सामने आ रही है। पिछले दो सालों में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के चलते हॉकी इंडिया ने ये फैसला लिया है। आपको बता दें कि 2013 में हॉकी इंडिया ने रोलेंट ओल्टमेंस को हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर बनाया था। जिसके बाद उन्हें 2015 में पॉल वैन ऑस की जगह टीम का कोच बनाया गया था। रोलेंट ओल्टमेंस को बर्खास्त किए जाने के बाद टीम इंडिया के वर्तमान हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन को बतौर अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है।
अल्तमस को पद से हटाए जाने के बाद हॉकी इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा, "टीम की फिटनेस और एकजुटता के लिए उन्होंने शानदार काम किया। लेकिन आखिरी में टीम का प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है। उनके कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन बहुत उतार चढ़ाव भरा रहा या कहें अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा। टीम के वर्तमान हाई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जॉन उनकी जगह कोच पद की जिम्मेदारी संभालेंगे जब तक कोई नए कोच के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल जाता।"
आपको बता दें कि भारत इस साल दिसंबर में ओडिशा में एफआईएच हॉकी विश्व लीग की फाइनल की मेजबानी करेगा। इसके बाद भारत 2018 में हॉकी विश्व कप की भी मेजबानी करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
