'ईशांत का गुस्सा भारत के लिए नुकसान का सबब ना बन जाये'
नई दिल्ली| भारत के स्टार बॉलर ईशांत शर्मा बेहतरीन प्लेयर हैं लेकिन कहीं उनका गुस्सा उनके और टीम इंडिया के लिए मुसीबत ना बन जाये, इसी बात से आजकल काफी भयभीत हैं भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर, जिन्होंने अपने हालिया बयान में ईशांत शर्मा के गु्स्से को लेकर चिंता जताई है।
पढ़ें- जानिए कितने पढ़े लिखे हैं आपके फेवरेट क्रिकेटर
मांजरेकर ने अपने बयान में निम्निलखित बातें कही हैं..
- मांजरेकर ने कहा कि खेल के दौरान विकेट ना मिलने पर या अपील करने पर खिलाड़ी को आउट ना दिये जाने पर बॉलरों को गुस्सा आना, झंझलाना लाजिमी है लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं है ना कि आप किसी से भिड़ जायें।
- श्रीलंका दौरे के दौरान ईशांत के अंदर इसी संयम की कमी देखी गई, जो उनके और टीम इंडिया दोनों के लिए घातक है।
- वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' में छपे मांजरेकर के बयान में कहा गया है कि ईशांत के इस अड़ियल और आक्रामक रवैये से पूरा भारत शर्मसार हुआ है।
- ईशांत का व्यवहार किसी भी तरीके से सही नहीं था।
- उनकी एक कमी ने उनके पूरे खेल को फीका कर दिया।
- ईशांत शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें अपने गुस्से पर काबू करना सीखना होगा।
गौरतलब है कि श्रीलंका दौरे पर ईशांत का प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन उन्होंने श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ काफी अभद्र व्यवहार किया जिसकी वजह से उन्हें दंड देते हुए आईसीसी ने उन्हें एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया, जिसती वजह से ईशांत अब दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
