कोलंबो। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर कोलंबो में मैदान पर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के व्यवहार की वजह से खासे दुखी हैं। उन्होंने इशांत की गेंदबाजी की तारीफ तो की लेकिन मैदान पर उनके बर्ताव की वजह से उन्हें डांट भी लगाई। गावस्कर ने इशांत को फटकार लगाते हुए कहा कि देश की ओर से खेलते हुए मर्यादा का पालन करना चाहिए।
कोलंबो के सिंहली स्पार्ट्स स्टेडियम पर तीसरे टेस्ट के चौथे दिन इशांत श्रीलंका के गेंदबाज धमिका प्रसाद से उलझ गए थे। गावस्कर ने कहा कि देश के लिए खेलते हुए खिलाड़ियों को समझना चाहिए कि वे युवा खिलाड़ियों के रोल मॉडल हैं। मैदान में अकसर तनाव की स्थिति आ जाती है लेकिन खेल केवल स्वस्थ भावना और संयम के साथ ही खेलना चाहिए।
इशांत शर्मा पहले बॉलिंग करते हुए श्रीलंका के कुशल परेरा और रंगना हेराथ से उलझे थे। फिर जब वो बैटिंग करने आए तो उनकी झड़प प्रसाद, चांडीमल और थिरिमाने से हुई। इससे पहले दूसरे टेस्ट में भी मैदान पर गलत रवैये की वजह से उन पर फाइन लगा था।
<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/oWuNwNLR24s" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>