For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'आपने औरत के नाम को बदनाम किया', आखिर इशांत शर्मा की पत्नी ने क्यों कहा ऐसा

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस की नेता अलका लांबा लोगों के गुस्से का शिकार रही हैं। इसका कारण है भारत के ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना। अलका लांबा ने ट्विटर पर योगेश्वर के खिलाफ बेहुदा भाषा का प्रयोग किया था जिसपर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का गुस्सा फूट पड़ा और उहोंने अलका लांबा को करारा जवाब दिया। उन्होंने लांबा पर औरतों को बदनाम करने का आरोप भी लगाया।

प्रतिमा सिंह ने अलका लांबा की योगेश्वर दत्त के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर आलोचना करते हुए ट्विट कर लिखा, 'आपके विचार आपका परिचय दे रहे हैं। परिचय है - आप निहायती बदतमीज औरत हैं और आपने औरत के नाम को बदनाम किया है योगेश्वर दत्त के खिलाफ कुछ बोलने से पहले ये जान लें कि वह भारत के गर्व है और कोई भी भारतवासी उनका अपमान नहीं सहेगा। आपको माफी मांगनी होगी।' हालांकि अलका लांबा से यह जवाब सुना नहीं गया और उन्होंने प्रतिमा को तुरंत ट्विटर पर ब्लाॅक कर दिया। बता दें प्रतिमा सिंह भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की खिलाड़ी हैं। उनकी बहन दिव्या और प्रियंका ने भी भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

गाैरतलब है कि अलका लांबा ने 5 अप्रैल को पीएम मोदी की एक फोटो ट्वीट कर उनपर आपत्तिनजक टिप्पणी की थी। उस तस्वीर में पीएम मोदी ने संघ की ड्रेस पहनी हुई थी। इसके बाद अलका लांबा ने संघ और बीजेपी के खिलाफ अपशब्द कहे। योगेश्वर दत्त ने अलका लांबा को करारा जवाब दिया। इस जवाब से अलका लांबा भड़क गईं और उन्होंने योगेश्वर दत्त को भी काफी आपत्तिजनक बातें कह डाली। तभी से फैंस और दूसरे खिलाड़ी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Story first published: Thursday, April 9, 2020, 17:24 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+