कोलकाता। विश्वकप मे चोट की वजह से आउट हुए ईशांत शर्मा बांग्लादेश के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बांग्लादेश रवाना होने से ठीक पहले ईशांत ने मीडिया से कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वो बांग्लादेश में अच्छी तरह से प्रदर्शन कर पायेंगे और भारत को जीत दिला पायेंगे। ईशांत ने कहा कि वो पूरी तरह से फिट हैं और उनकी पूरी कोशिश है कि उनकी गेंद सही जगह पड़े।
आपको बता दें कि इशांत शर्मा ने अपने टेस्ट करियर की शुरूआत बांग्लादेश के खिलाफ ही की थी, इसलिए भी वो अपने खेल को काफी उत्सुक हैं। ईशांत ने बोला कि हमारे पास हर बैट्समैन के लिए एक अच्छा-खासा प्लान है,हम उसी पर खेल खेलेंगे।
#TeamIndia members at the open media session ahead of #BANvsIND tour pic.twitter.com/pQZciJLvmt
— BCCI (@BCCI) June 7, 2015 मालूम हो कि इशांत के नाम 61 टेस्ट मैचों में 187 विकेट हैं। वहीं, 76 एकदिवसीय मैचों में इशांत अब तक 106 सफलताएं हासिल करने में कामयाब रहे हैं।