IPL 2019 : एक फैन ने इशांत शर्मा की पत्नी से मांगा टिकट तो मिला यह जवाब
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 12 के लिए फैंस का इंतजार और कम होता जा रहा है। जैसे-जैसे इसके शुरू होने के दिन पास आते जा रहे हैं वैसे ही फैंस मैच की टिकट बुक करवाने के लिए भी दाैड़ में लग पड़े हैं। यूं तो फैंस को टिकट खरीदने के लिए खुद हाथ पैर मारने पड़ते हैं, लेकिन एक फैन ने घर से बैठे ही भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह से टिकट पाने के लिए डायरेक्ट मैसेज कर दिया। फैन की इस हरकत से प्रतिमा परेशान हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी जाहिर की।
|
शेयर की फैन से की हुई चैट
एक फैन ने प्रतिमा को पर्सनल मैसेज करते हुए पूछा- मैच की टिकट मिल जाएगी क्या मैडम जी। प्रतिमा ने इसका मजेदार जवाब देते हुए रिप्लाई किया कि मिल जाएगी पेटीएम पर। प्रतिमा को लगता है कि आईपीएल शुरू होने से क्रिकेटरों और उनके परिवारवालों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। वो क्यों? यह भी प्रतिमा ने बताया। प्रतिमा ने इस फैन से की चैट का स्क्रीनशाॅट इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा दुनिया के लिए इसकी हां। IPL आ रहा है, क्रिकेटर्स और उनके परिवार के लिए OMG IPL आ रहा है। लोग टिकट के लिए फोन करंगे, टिकट मांगेंगे, टिकट - टिकट - टिकट।

दिल्ली के लिए खेलेंगे प्रतिमा के पति
पिछले साल इशांत शर्मा को कोई भी खरीददार नहीं मिला था, लेकिन इस बार प्रतिमा के पति इशांत दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। दिल्ली ने उन्हें एक करोड़ दस लाख की कीमत चुकाकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। इशांत का बेस प्राईज 75 लाख था। नाै सीजन के 76 मैचो में 59 विकेट ले चुके इशांत ने 10 दिसंबर 2016 को प्रतिमा के साथ शादी की थी। प्रतिमा बाॅस्केटबाॅल खिलाड़ी हैं, जो बनारस की रहने वाली हैं। प्रतिमा की 4 बहने हैं जो उनसे बड़ी हैं। उनका छोटा भाई विक्रांत सोलंकी फुटबॉल खेलता है और देश की जूनीयर आई-लीग टीम का हिस्सा है।

दो हफ्तों का जारी हो चुका है शेड्यूल
बीसीआई ने दो हफ्तों के लिए आईपीएल मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 23 मार्च से 5 मार्च तक का है। चुनाव होने के कारण अभी तक पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया। हो सकता है कि कुछ मैच देश के बाहर करवाए जाएं। पहला मैच 23 मार्च को पिछली विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इन दो हफ्तों के दौरान कुल 17 मैच खेले करवाए जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
