Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

FIFA: फूट-फूट कर रोए स्ट्राइकर डेविड विला

ब्राजील। विश्व कप में करारी हार का स्वाद चख चुके ब्र‍िटेन का एक दिग्गज ख‍िलाड़ी मैदान में कुछ ऐसे रोया कि हर दर्शक-प्रशंसक की नजर उस पर टिक गई। स्पेन की ओर से सबसे ज्यादा गोल दागने वाले स्ट्राइकर डेविड विला की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से विदाई विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान आंसुओं के साथ हुई।

देखें- फीफा की अनदेखी तस्वीरें

ऑस्ट्रेलिया पर 3-0 की इस जीत में विला ने गोल भी दागा, लेकिन जब उन्हें 57वें मिनट में बदला गया तो बेंच पर आने के बाद वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं पा सके और रोने लगे। बार्सिलोना के पूर्व स्ट्राइकर 32 वर्षीय विला ने विश्व कप से पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि यह उनका स्पेन की तरफ से अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। वे अब न्यू यॉर्क एफसी से जुड़ने वाले हैं।

विला ने 36वें मिनट में गोल दागते हुए स्पेन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त दिलाई थी। इसके बाद कोच विंसेंट डेल बॉस्क ने 57वें मिनट में एक बदलाव करते हुए विला को बाहर बुलाया और उनके स्थान पर जुआन माटा को अंदर भेजा।

मैदान से बाहर आते समय विला रुआसे हो गए थे और बाहर आकर बेंच पर बैठते ही उनके आंसू निकल पड़े। कप्तान इकेर कैसिलास और गेरार्ड पिक ने उन्हें सांत्वना प्रदान की। डिएगो कोस्टा भी बेंच पर विला को संभालते हुए नजर आए। डेल बॉस्क ने बाद में कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यह विला का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच था।

विला का स्पेन की तरफ से 97 मैचों में 59वां गोल था। वे स्पेन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं, यह कीर्तिमान निकट भविष्य में टूटता हुए नजर भी नहीं आ रहा है।

विला ने कहा कि स्पेन के लिए खेलना पूरी जिंदगी उनका सपना रहा है और उन्होंने अपने करियर के दौरान राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने का भरपूर आनंद उठाया। यदि मैं खेल पाता तो 55 वर्ष की उम्र तक स्पेन के लिए खेलना पसंद करता। हालांकि फीफा की जंग अब बेहद रोमांचक मोड़ पर है व दर्शक जल्द से जल्द अपने विजेता को शैंप‍ियन की बारिश में नहाते हुए देखना चाहते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+