नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ 9 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ईशांत शर्मा का सेलेक्शन हुआ है लेकिन इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ की भी पारी सेट हो गई है।
जी हां, ईशांत शर्मा की शादी अगले महीने की 9 तारीख को उनकी मंगेतर और पूर्व इंटरनेशनल बॉस्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह से होने जा रही है। इस बारे में जानकारी ईशांत की होने वाली सास यानी की प्रतिमा की मां उर्मिला सिंह ने मीडिया को दी है।
ईशांत और प्रतिमा की शादी दिल्ली में होगी लेकिन इससे पहले कुछ रस्में बनारस में भी होंगी क्योंकि प्रतिमा का पैतृक निवास बनारस है। मालूम हो कि इसी साल के जून महीने में इशांत और प्रतिमा की सगाई हुई थी।
मालूम हो कि मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली प्रतिमा सिंह नेशनल बास्केट बॉल टीम की प्लेयर रह चुकी हैं, वो चार बहनें हैं और चारों ही बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। सगाई समारोह में दोनों के परिवार वाले और करीबी मित्र ही शामिल हुए थे लेकिन शादी का समारोह ग्रैंड होगा जिसमें खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।