ISL 2020 21 Hyderabad Fc vs North East United FC Match Highlights: नई दिल्ली। सुपर-सब लिस्टन कोलाको द्वारा आखिरी मिनटों में किए गए शानदार दो गोलों की मदद से हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने शुक्रवार को वॉस्को के तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के मैच में नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) को 4-2 से हरा दिया। हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) की 10 मैचों में यह लगातार दूसरी और कुल चौथी जीत है। टीम अब 15 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। गोवा के भी 15 ही अंक है, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) को 10 मैचों में तीसरी और लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। टीम 11 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉथईस्ट को पिछले छह मैचों से एक भी जीत नहीं मिली है।
और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में शुबमन गिल ने नाम किया खास रिकॉर्ड, कार्तिक ने जमकर की तारीफ
टॉप-4 में पहुंचने का लक्ष्य लेकर हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) और नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) के बीच पहले हाफ में कांटे की टक्कर देखने को मिला। हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने पहले 36 मिनट तक 2-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन हाईलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) ने इसके बाद अंतिम 10 मिनट में ताबड़तोड़ दो गोल करके पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 2-2 से बराबरी कर दिया।
दूसरे हाफ में कोलाको ने पांच मिनट के अंदर दो गोल दागकर हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) को 4-2 से जीत दिला दी।
पहले हॉफ में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने जोरदार शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही अपना खाता खोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। टीम के लिए यह गोल कप्तान एरिडेन संटाना ने जोएल चियानीज के असिस्ट पर किया। संटाना का इस सीजन का यह छठा गोल है।
नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) ने इसके बाद मजबूती से वापसी की, लेकिन वह हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) डिफेंस को नहीं भेद पा रही थी। 13वें मिनट में इद्रिसा सिल्ला हाईलैंडर्स को बराबरी दिलाने का गोल्डन मौका गंवा बैठे। लेकिन हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने अपना आक्रमण जारी और फिर 36वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। टीम के लिए यह गोल पहले गोल में असिस्ट करने वाले चियानीज ने आकाश मिश्रा के असिस्ट पर दागा।
और पढ़ें: ISL 2020-21: जीत की राह पर लौटने के लिये ईस्ट बंगाल से भिड़ेगी बेंगलुरू एफसी
मैच में दो गोल की लीड लेने के बाद ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) इसी स्कोर के साथ पहले हाफ की समाप्ति करेगा। लेकिन 45वें मिनट में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के मिडफील्डर हालीचरण नारजारे ने बॉक्स के अंदर आशुतोष मेहता को गिरा और रेफरी ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) को पेनाल्टी दे दिया।
फेडरिको गालेगो ने इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) का खाता खोल दिया। कप्तान गालेगो के इस गोल के बाद ही बेल्जियम के डिफेंडर बेंजामिन लम्बोट ने शानदार गोल करके हाफ टाइम की समाप्ति तक नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) को 2-2 से बराबरी पर ला दिया।
दूसरे हाफ में भी दोनों ही टीमों के बीच पहले हाफ जैसा ही कांटेदार मुकाबला रहा। 60वें मिनट में हाईलैंडर्स के लुइस मचादो के बॉक्स के बाहर से लगाए गए शॉट को बेहतरीन तरीके से सेव कर लिया गया। चार मिनट बाद ही हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने मैच का पहला और फिर उसके चार मिनट बाद नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी (NorthEast UFC) युनाइटेड ने लगातार दो बदलाव किए।
चियानीज ने इसके बाद 74वें और फिर 80वें मिनट दो बेहतरीन प्रयास किए, हालांकि दोनों में ही बार उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। लेकिन फॉरवर्ड कोलाको ने इसके बाद 85वें और 90वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) को 4-2 से सीजन की चौथी जीत दिला दी।
फॉरवर्ड कोलाको ने पहला गोल आशीष राय के असिस्ट पर दागा। इसके बाद उन्होंने अपना दूसरा गोल गोल कप्तान संटाना के असिस्ट पर किया।