For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ISL 7: हैदराबाद के खिलाफ जमशेदपुर का अजेय रिकॉर्ड बरकरार, फिर खेला ड्रॉ

ISL 2020 21 Jamshedpur FC vs Hyderabad FC match Highlights: नई दिल्ली। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के खिलाफ अपना अजेयक्रम बरकरार रखा है। दोनों टीमों के बीच रविवार को यहां वॉस्को के तिलक मैदान स्टेडियम में खेले गए लीग के सातवें सीजन का 69वां मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) का आईएसएल के इतिहास में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के खिलाफ यह चौथा मैच था और चारों मैचों में वह अब तक अजेय रहा है। हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) को सातवें सीजन में 13 मैचों में छठी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और टीम अब 18 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। निजाम्स की टीम इस सीजन में पिछले पांच मैचों से अजेय है। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) का 13 मैचों में यह पांचवां ड्रॉ है और टीम अब 14 अंकों के साथ सातवें नंबर पर पहुंच गई है।

हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने शुरू से ही आक्रामक शुरुआत की और नौवें मिनट में ही वह गोल करने के करीब पहुंच गई। जोएल चियानीज को बॉक्स के सेंटर से एरिडेन संटाना से एक पास मिला, लेकिन गोलकीपर टीपी रहेनेश ने चियानीज के शॉट को विफल कर दिया। निजाम्स ने हालांकि इसके बाद भी जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) पर दबाव बनाना जारी रखा। इसी क्रम में 21वें मिनट में भी हालीचरण नारजारे अपने साथी चियानीज के असिस्ट पर मौका गंवा बैठे और रहेनेश को तीसरी बार सेव करना पड़ा। 23वें मिनट में मैच का पहला पीला कार्ड हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के हितेश शर्मा को दिया गया।

इसके बाद मिनट बाद आस्ट्रेलियन फॉरवर्ड चियानीज ने नारजारे के असिस्ट पर शॉट लगाया, जिसे एजे ने ब्लॉक कर दिया। 38वें मिनट में मैन आफ स्टील के फारूख चौधरी का शॉट वाइड रह गया। इसके बाद अंतिम पांच मिनट में भी दोनों टीमें लीड नहीं ले पाई और पहला हाफ गोलरहित पर समाप्त हुआ।

आईएसएल के इतिहास में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के खिलाफ अब तक अजेय चल रही जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के लिए दूसरा हाफ काफी महत्वपूर्ण होने वाला था क्योंकि निजाम्स की टीम इस सीजन में अपने अब तक के अपने 16 में 12 गोल दूसरे हाफ में ही दागी है जबकि मैन आफ स्टील 17 में 11 गोल दूसरे हाफ में खाई है।

51वें मिनट में जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) के पीटर हार्टले को पीला कार्ड दिखाया गया। उनका यह चौथा येलो कार्ड है और अब इसके कारण वह अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। 68वें मिनट में मैच का पहला बदलाव देखने को मिला। हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने आईएसएल में अपना पदार्पण करने वाले रोलैंड अल्बर्ग की जगह साहिल टेवोरो को मैदान पर बुलाया।

इसके अगले मिनट में ही ओवेन कॉयले की जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने लगातार दो बदलाव किए। 78वें मिनट में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के संटाना टीमी का खाता खोलने के करीब थे, लेकिन इस बार वह सेट पीस पर चूक गए। 81वें मिनट में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) ने चियानीज की जगह बदलाव किया। इसके बाद निर्धारित समय तक भी दोनों टीमें अपना खाता नहीं खोल पाई और मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया। जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने इंजुरी टाइम में भी अपना डिफेंस मजबूत रखते हुए आईएसएल में हैदराबाद एफसी (Hyderabad FC) के खिलाफ अपना अजेयक्रम जारी रखा।

Story first published: Sunday, January 24, 2021, 19:17 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+