आईपीएल : बैंगलोर के 50 रन पूरे (लीड-3)
बैंगलोर की ओर से राहुल द्रविड़ 22 और केविन पीटरसन नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। बैंगलोर का पहला विकेट जैक्स कैलिस के रूप में आठवें ओवर में गिरा। कैलिस ने 32 गेंदों में तीन चौके की मदद से 19 रन बनाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स टीम की न शुरुआत अच्छी रही और न ही अंत। पारी की शुरुआत में 15 रन के कुल योग पर जहां उसके तीन विकेट गिर गए थे वहीं आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 18 जोड़कर उसने पांच विकेट गंवा दिए।
डेक्कन के बल्लेबाज निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल सके। बैंगलोर ने डेक्कन की पारी 18.3 ओवर में ही समेट दी। यह आईपीएल का सबसे न्यूनतम स्कोर है।
डेक्कन की ओर से दो ही बल्लेबाज दहाई अंक को पार कर सके। अनिरूद्ध सिंह ने 40 और वेणुगोपाल राव ने 24 रनों का योगदान दिया। शेष सभी बल्लेबाज दहाई अंक को छू भी नहीं सके।
डेक्कन का पहला विकेट पहले ही ओवर में एडम गिलक्रिस्ट के रूप में गिरा। वह महज चार रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरा विकेट दूसरे ओवर में मोनीष मिश्रा के रूप में गिरा। वह खाता भी नहीं खोल पाए।
चौथे ओवर में रोहित शर्मा भी बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। उस समय टीम का कुल योग 15 रन था। सातवें ओवर में एंड्रयू सायमंड्स भी महज दो रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। नौवें ओवर में स्मिथ पांच रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
16वें ओवर में अनिरूद्ध सिंह आउट हुए। उन्होंने 39 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। वेणुगोपाल राव 17वें ओवर में पेवेलियन लौटे और उन्होंने 27 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए।
इसके बाद राहुल शर्मा और प्रज्ञान ओझा बिना खाता खोले ही पेवेलियन लौट गए। हैरिस तीन रन बनाकर आउट हुए।
बैंगलोर की ओर से अनिल कुंबले ने चार विकेट हासिल किए। प्रवीण कुमार और जैक्स कैलिस को दो-दो विकेट हासिल हुए। डेल स्टेन और नयन दोषी को एक-एक विकेट मिला।
इस मैच के लिए डेक्कन की टीम में चार बदलाव किए गए हैं। हर्शल गिब्स, रूद्रप्रताप सिंह, टी. सुमन और सुमंथ को बाहर रखा गया है। इनकी जगह वेणुगोपाल राव, ड्वेन स्मिथ, अनिरूद्ध सिंह और राहुल शर्मा को अंतिम एकादश में जगह दी गई है।
उधर रॉयल चैलेंजर्स की टीम में रॉस टेलर, मनीष पांडेय और विनय कुमार को आज के मैच से बाहर रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications