ISSF World Cup मिक्स्ड इवेंड में भारत ने जीता गोल्ड मेडल
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) में भारत की टीम ने एक और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। भारत ने यह गोल्ड मेडल 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता है। भारत के दिव्यांश सिंह पवार और एलवेनिल वैलरिवन ने आज 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले रविवार को पुरुष और महिला दोनों वर्गो की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। 10 मीटर एयर पिस्टल में यशस्विनि सिंह देसवाल, मनु भाकर और श्री निवेथा ने गोल्ड मेडल जीता था।
भारतीय जोड़ी ने कुल 16 अंक हासिल करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस मुकाबले में हंगरी की नंबर जोड़ी इस्तवान पेनी और इस्तजर डेनेस ने 10 अंक हासिल किए। भारतीय जोड़ी ने 10..4-10.4 अंक फाइनल शॉट में हासिल किए और गोल्ड अपने नाम किया। बता दें कि शूटिंग वर्ल्ड कप कोरोना महामारी के बीच हो रहा है और कई खिलाड़ी जो इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कई भारतीय खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि आईआईएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप दिल्ली के डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज्ड में चल रहा है।
यहां 53 देशों के 294 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमे 57 खिलाड़ी भारत के हैं जो इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को भारत ने इस टूर्नामेंट में दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
