19 साल हो गए, पर नहीं टूटा अजीत अगरकर का ये रिकाॅर्ड, कोहली-रोहित हैं दूर
नई दिल्ली। यूं तो बल्लेबाजों का ही काम होता है कि वो शतकों के मामले में या फिर रनों के मामले में नए-नए रिकाॅर्ड कायम करें। गेंदबाज ज्यादार गेंद से ही रिकाॅर्ड बनाने हैं ना कि बल्ले से। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर के नाम बताैर बल्लेबाज भी एक खास रिकाॅर्ड दर्ज है। रिकाॅर्ड भी ऐसा कि जिसे बने लगभग 19 साल हो गए लेकिन आजतक नहीं टूटा। अगरकर आज यानी कि 4 दिसंबर को 42 साल के हो गए हैं। आइए ऐसे में जानते हैं उनके कुछ रिकाॅर्ड्स के बारे में-

क्या है वो रिकाॅर्ड
दरअसल, अगरकर के नाम अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकाॅर्ड है। अगरकर ने 14 दिसंबर 2000 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 गेंदों में नाबाद 67 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 7 चाैके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 21 गेंदों का सहारा लिया था, जो भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक रहा। अगरकर से पहले कपिल देव ने 1983 में 22 गेंदों में 50 रन बनाए थे। खैर, माैजूदा समय में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज कोहली, रोहित और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी अगरकर का यह रिकाॅर्ड अभी तोड़ नहीं पाए हैं।

ये रिकाॅर्ड्स भी हैं दर्ज
वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अगरकर के नाम दर्ज है। उन्होंने यह कारनामा 23 मैचों में 50 विकेट लेकर किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज डेनिस लिली के रिकॉर्ड को तोड़ा था। हालांकि बाद में श्रीलंका के स्पिनर अजंता मेंडिस ने 19 मैच में 50 विकेट लेकर अगरकर का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा वनडे मैचों में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 4 विकेट लेने के मामले में भारतीय गेंदबाजों में अब पहले नंबर पर है। उन्होंने 191 वनडे मैचों में 12 बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। साथ ही अगरकर के नाम सबसे कम वनडे मैचों में 200 विकेट और 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
अगरकर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच 1 अप्रैल 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वह 191 मैचों में 288 विकेट ले चुके हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 6 विकेट रहा। वहीं टेस्ट डेब्यू 7 अक्तूबर 1998 को जिम्बाव्बे के खिलाफ किया। था। उन्होंने 26 टेस्ट खेले और 58 विकेट लिए, जबकि 4 टी20 मैचों में 3 विकेट निकाले। अगरकर ने 16 अक्तूबर 2013 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
