Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : रोमांचक होगी डेक्कन और सुपर किंग्स की भिड़ंत

तीसरे संस्करण में डेक्कन और चेन्नई की टीमों के प्रदर्शन में बहुत ज्यादा अंतर नहीं रहा है। डेक्कन की टीम ने जहां 16 अंकों के साथ अंतिम-4 दौर में जगह बनाई है वहीं चेन्नई की टीम इस मामले में एक कदम पीछे रही है क्योंकि डेक्कन की तुलना में उसने एक जीत कम हासिल की है। चेन्नई ने 14 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

डेक्कन की टीम ने राउंड रोबिन लीग में खेले गए कुल 14 मुकाबलों में से आठ जीत हासिल की जबकि छह में उसे हार का सामना करना पड़ा। उसने टूर्नामेंट में 2188 रन बनाए और दूसरे टीमों के खिलाफ 2254 रन दिए। चेन्नई की टीम ने 2285 रन बनाए जबकि दूसरी टीमों ने उसके खिलाफ 2247 रन बटोरे।

डेक्कन की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने के लिए मुख्य रूप से अपने कप्तान एडम गिलक्रिस्ट, हरफनमौल एंड्रयू सायमंड्स, रोहित शर्मा, ड्वेन स्मिथ, रेयान हैरिस, चमिंडा वास, टी. सुमन और प्रज्ञान ओझा के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी जबकि चेन्नई की टीम को तूफानी सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन, मुरली विजय, सुरेश रैना, कप्तान धौनी, एल्बी मोर्कल, आर. अश्विन, डगलस बोलिंगर और एस. बद्रीनाथ से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

डेक्कन की टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए कृतसंकल्प दिख रही है। रोबिन लीग में लगातार पांच जीत हासिल करते हुए गिलक्रिस्ट की टीम ने अंतिम तालिका में सम्मानजनक स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में पहुंची। अब इस टीम का मुख्य लक्ष्य 25 अप्रैल को होने वाले फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस से भिड़ना और लगातार दो बार खिताबी जीत हासिल करने का शानदार रिकार्ड बनाना है। मुंबई की टीम बुधवार को बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को हराकर फाइनल में पहुंची।

यह मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा और इसका प्रसारण सेट मैक्स चैनल पर होगा। आईपीएल ने इस बार अमेरिकी क्रिकेट प्रेमियों को यू-ट्यूब के माध्यम से सेमीफाइनल और फाइनल मैचों का सीधा प्रसारण देखने का शानदार मौका दिया है। यू-ट्यूब इंटरनेट से जुड़ा आईपीएल का आधिकारिक प्रसारणकर्ता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+