अब सुरों की पिच पर बॉलिंग करेंगे भज्जी, 'दूसरा' नहीं गाएंगे गीत
मुंबई। क्रिकेट की दुनिया के घातक फिरकीबाज हरभजन सिंह अब आपको बहुत जल्द एक नए किरदार में नजर आएंगे और वो किरदार है गायक का। जी हां, कलाइयों के स्टार हरभजन सिंह अब सुरों के जरिए आप सबको मनोरंजित करेंगे।
खबर है कि दिग्गज ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह संगीतकार मिथुन द्वारा संगीतबद्ध एकल गीत को गाएंगे। यह गाना वास्तविक जीवन के उन नायकों के योगदान को समर्पित होगा, जिन्होंने राष्ट्र के कल्याण में अहम योगदान दिया है।
भज्जी की दिलचस्पी हमेशा से संगीत में
इस बारे में खुलासा खुद मिथुन ने किया है जिन्होंने मीडिया से कहा कि मैं और भज्जी काफी अच्छे मित्र हैं, भज्जी की दिलचस्पी हमेशा से संगीत में रही है इसलिए वो इस क्षेत्र में कदम बढ़ाने जा रहे हैं। वो हमेशा से हमारे देश की संस्कृति और हमारी समृद्ध विरासत को दर्शाने के लिए कुछ करना चाहते थे इसलिए उन्हें इस गीत के लिए सेलेक्ट किया गया है।
भारत के अलग-अलग राज्यों में फिल्माया जाएगा
खास बात ये है कि ये वीडियो भारत के अलग-अलग राज्यों में फिल्माया जाएगा और इसमें उन आम लोगों के वास्तविक जीवन को दिखाया जाएगा, जिन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है । यह गीत हिंदी और अंग्रेजी में कंपोज होगा और इस साल दिसंबर में प्रदर्शित होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
