नई दिल्ली। अपने व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम की वजह से शादी के तुरंत बाद हनीमून पर ना जा पाने वाले टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा अब अपनी पत्नी रितिका संग हनीमून पर निकले हैं।
सात जन्मों के बंधन में बंधे रोहित-रितिका, देखें शादी की तस्वीरें
इस बारे में जानकारी खुद रोहित शर्मा ने सोशल साइट ट्विटर पर दी हैं उन्होंने अपनी और रितिका की एक फोटो शेयर करते हुए एतिहाद एयरवेज को धन्यवाद बोला है। आपको बता दें कि रोहित औऱ रितिका की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी लेकिन इस शादी के ठीक बाद एशिया कप, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल की वजह से ये लविंग कपल हनीमून पर नहीं जा पाया था।
जानिए रोहित शर्मा की बेटर हॉफ रितिका के बारे में खास बातें
इस कारण ये दोनों शादी के 6 महीने के बाद हनीमून पर निकले हैं। रोहित और रितिका शादी से पहले ही एक-दूसरे के काफी करीब थे। पिछले साल अप्रैल में दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में दुनिया को बताया था और इसके बाद दोनों ने दिसंबर में शादी कर ली थी।
जानिए धोनी-विराट-रोहित का Diet-Chart और फिटनेस का राज
Touchdown in Rome!Long flight but @EtihadAirways made it so special with the amazing food & staff #Reimagined pic.twitter.com/1PMTcWRCol
— Rohit Sharma (@ImRo45) 3 June 2016