Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फाइनल से पहले लगी पाकिस्तान के बड़े क्रिकेटर की बोली,कीमत भैंस के बराबर

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ चैंपियन ट्रॉफी में मुकाबला हारने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर की ऑनलाइन नीलामी कर दी गई है। पाकिस्तानी क्रिकेटर को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बेचा जा रहा है। इसके लिए लोग बोली लगा रहे हैं। आप चाहे तो बोली लगाकर इस क्रिकेटर को खरीद सकते हैं।

 बेचा जा रहा है पाकिस्तानी क्रिकेटर

बेचा जा रहा है पाकिस्तानी क्रिकेटर

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ईबे पर पाकिस्तानी बॉलर वहाब रियाज की बोली लगाई जा रही है। आप पाकिस्तानी पेस बॉलर वहाब रियाज को ई-कॉमर्स साइट Ebay पर खरीद सकते हैं। वहाब के लिए यहां बोली लगाई जा रही है। उनकी कीमत 30000 रुपए रखी गई है।वहाब को खरीदने के लिए अब तक 54 बोलियां लग चुकी हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 619 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की है।

 सेकेंड हैंड वहाब की बोली

सेकेंड हैंड वहाब की बोली

ईबे पर पेस बॉलर वहाब रियाज को सेकेंड हैंड करार दिया गया है और बेचने वाले ने इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि यह यूज्ड वहाब रियाज जिसे उसने 2008 में खरीदा था। उसे उम्मीद थी कि वो पाकिस्तान को मैच जिताने में मदद करेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और इसलिए वो उसे बेच रहा है।

 वहाब के साथ मिल रहा है फ्री जैकेट

वहाब के साथ मिल रहा है फ्री जैकेट

इसे बेचने वाले ने लिखा है कि वहाब अभी भी बॉलिंग करने लायक है, पर कई बार लीक कर जाता है। उसने वहाब के साथ फ्री जैकेट का ऑफर भी दिया है। उसने लिखा है कि मैं इसे इसलिए बेच रहा हूं क्योंकि मैंने अपग्रेडेड मॉडल जुनैद खान ले लिया है।

 भारत के खिलाफ कराई किरकिरी

भारत के खिलाफ कराई किरकिरी

दरअसल 4 जून को भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वहाब काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 8.4 ओवरों में 87 रन लुटाए थे। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। वहाब ने अपने प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी थी।

 नवाज शरीफ की भी लग चुकी है बोली

नवाज शरीफ की भी लग चुकी है बोली

इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की भी ऑनलाइन बोली लग चुकी है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ईबे पर किसी शख्स ने नवाज शरीफ को बेचने के लिये एड डाल दिया था। विज्ञापन में उन्हें बेकार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री करार देकर उनकी कीमत हजारों पौंड रखी गई थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+