भारत ने जीता एएफ़सी फ़ुटबॉल कप
भारत के सुनील छेत्री के तीन गोलों की बदौलत भारत ने पिछले चैंपियन ताजिकिस्तान को 4-1 से हराकर एएफ़सी चैंलेज कप फ़ुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली. दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने 2011 में क़तर में होने वाले एशिया कप में स्थान बना लिया है.
इस जीत के साथ भारत 24 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद एशिया कप में हिस्सा ले सकेगा. सुनील छेत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9वें, 23वें और 75वें मिनट में गोल दागे. एक गोल कप्तान बाइचुंग भूटिया ने किया.
भारत ने हाफ़ टाइम तक 3-1 की बढ़त बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी. भारत ने न केवल ये प्रतियोगिता जीती बल्कि साफ़ सुथरे खेल के लिए उसे 'फेयर प्ले' ट्राफी भी दी गई.
भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया. एएफ़सी चैलेंज कप का फ़ाइनल पहले हैदराबाद में होना था जहाँ इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था.
लेकिन लगातार बारिश के कारण फ़ाइनल को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था. भारत ने पिछले साल इसी मैदान पर सीरिया को फ़ाइनल में हरा कर नेहरू कप जीता था और बुधवार को इसी मैदान पर एएफ़सी चैलेंज कप जीत कर उसने दूसरी कामयाबी हासिल की.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications