Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट की मम्मी- रैना के पिता की दुआओं ने दिखाया असर

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की मम्मी और सुरेश रैना के घर उनके पाकिस्तान के खिलाफ उम्दा खेल दिखाने के लिए की जा रही दुआओं का आज असर हुआ। दोनों ने जमकर बल्लेबाजी की। कोहली ने तो शतक जड़ा। दोनों के उम्दा खेल ने भारत की जीत की नींव रखी।

राजधानी के पश्चिम विहार और पड़ोसी गाजियाबाद के राजनगर में इन दिनों दोनों के घरों में वर्ल्ड कप को लेकर खास उत्साह का माहौल चल रहा है। बीते कई दिनों से पूजा अर्चना हो रही थी।

आज जैसे ही भारत जीता, बस तब ही कोहली के घर में आस-पड़ोस के बहुत से लोग उनके घर वालों को बधाई देने के लिए पहुंचने लगे। कोहली के घर में सबको मोतीचूर के लड्डू खिलाए गए। कोहली की मम्मी खासतौर पर बेटे की सफलता के लिए पूजा कर रही थीं।

प्यार से कहते हैं चीकू

जानकारों ने बताया कि विराट का परिवार इन दिनों काफी वक्त पूजा में बिताता है ताकि विराट छा जाएं वर्ल्ड कप में। उनका परिवार बीते 15-20 सालों से इधर रह रहा है। उनका इधर थ्री बैड रूम का घर है। विराट के घर में उनकी मम्मी और बड़ा भाई रहते हैं। पिता प्रेम कोहली का कुछ साल पहले निधन हो गया था। इधर विराट को सब चीकू कहते हैं प्यार से।

रैना के घर में पूजा का दौर

उधर,गाजियाबाद के राजनगर में सुरैश रैना के घर में भी भारत की जीत के बाद पड़ोस के बहुत से लोग पहुंचने लगे थे। उनके पिता त्रिलोकचंद रैना और भाई दिनेश रैना सबसे खुशी से मिलते हुए बधाइयां स्वीकार कर रहे थे। पिता त्रिलोकचंद जी भी बेटे की कामयाबी के लिए खास पूजा कर रहे थे। आज घर में आने वाले हर शख्स का मुंह मीठा करवाया जा रहा था।

राजनगर के निवासी

रैना परिवार का घर गाजियाबाद के बेहतरीन इलाके राज नगर में है। पहले परिवार गाजियाबाद से सटे मुरादनगर में रहता था। वहां पर पिता नौकरी करते थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+