For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'नहीं लगा कि वो अपना पहला मैच खेल रहा है', हर्षल को लेकर गंभीर ने दिया बयान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बनाई। इस मैच में भारतीय गेंदबाज भले शुरूआती ओवरों में खास गेंदबाजी नहीं कर पाए, लेकिन अंतिम ओवरों में उनकी शानदार वापसी देखने को मिली। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को डेब्यू करने का माैका दिया, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। हर्षल ने 4 ओवरों में 25 रन देकर 2 शिकार किए। उनके प्रदर्शन की अब क्रिकेट जगत में खूब प्रशंसा हो रही है, वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गाैतम गंभीर ने भी उनकी जमकर तारीफ की।

यह भी पढ़ें- आखिर ऋषभ पंत ने क्यों लगाई थी जर्सी पर टेप, सामने आया कारण

नहीं लगा कि वह अपना पहला मैच खेल रहे हैं

नहीं लगा कि वह अपना पहला मैच खेल रहे हैं

हर्षल पटेल को मोहम्मद सिराज की जगह शामिल किया गया था। सिराज रांची में हुए पहले मैच में उंगली में चोट खा बैठे थे, जिस कारण उन्हें बाहर रखा गया। दिसंबर 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले गंभीर ने कहा कि ऐसा नहीं लगा कि हर्षल का राष्ट्रीय जर्सी में यह पहला मैच था। गंभीर ने कहा कि लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट खेलने और आईपीएल 2021 में प्रभावशाली प्रदर्शन ने तेज गेंदबाज की काफी हद तक मदद की। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "हर्शल पटेल अविश्वसनीय थे। ऐसा कभी नहीं लगा कि वह अपना पहला मैच खेल रहे हैं। उनके प्रयास से सभी बहुत प्रभावित हुए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 8-10 साल और आईपीएल का शानदार सीजन आपके लिए मदद कर सकता है। आप भारत के लिए अपना पहला मैच खेलते हैं तो आप अपने मैच को बहुत बेहतर बनाने के लिए जानते कि क्या करना है।

राष्ट्रीय टीम में धोखे से नहीं पहुंचते

राष्ट्रीय टीम में धोखे से नहीं पहुंचते

उन्होंने आगे कहा, ''आप राष्ट्रीय टीम में धोखे से नहीं पहुंचते और अगर आपने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है, जो कि उच्च गुणवत्ता वाला क्रिकेट है, जब आपको सफलता मिली है, तो आप फिर राष्ट्रीय टीम में आते हैं और महसूस करते हैं कि आप वही काम करना जारी रख सकते हैं जो पहले करते थे। हर्षल ने आज रात यही किया है। उसके लिए वास्तव में खुश हूं क्योंकि उसने आज बड़े मंच पर काम किया है।"

आईपीएल 2021 में हासिल की थी पर्पल कैप

आईपीएल 2021 में हासिल की थी पर्पल कैप

हर्षल ने डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स के महत्वपूर्ण विकेट लिए। उनके स्पेल के दम पर, भारत ने कीवी टीम को 153 रनों पर रोक दिया। हालांकि एक समय कीवी टीम 180 तक जाती दिख रही थी और फिर 16 गेंद शेष रहते सात विकेट से मैच भारत ने मैच जीत लिया। हर्षल 2021 आईपीएल में पर्पल कैप हासिल करने के बाद सीरीज में आए थे। उन्होंने पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक भी ली। शुक्रवार को मैच के बाद, पटेल ने बताया कि भारतीय जर्सी पहनने के बाद वह कितने खुश हैं। उन्होंने कहा, 'देश के लिए खेलना शानदार अहसास है। मैं खेल से प्यार करता हूं और किसी भी खिलाड़ी के लिए अंतिम लक्ष्य देश के लिए खेलना है, यह एक सम्मान है, यह एक विशेषाधिकार है और मैं इसे हल्के में नहीं लेने जा रहा हूं।"

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 13:16 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+