For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्टार क्रिकेटर विराट हुए 25 के दीजिए शुभकामनाएं

बैंगलुरू। भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के फेहरिस्त में सबसे आगे खड़े विराट कोहली आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिल्ली में जन्मे विराट कोहली कोहली को क्रिकेट में उनके बेहतरीन योगदान के लिए अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

विराट कोहली को अपने कैरियर की सबसे बड़ी सफलता अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा होने पर मिली। इस टूर्नामेंट में कोहली ने बेहतरीन प्रदर्शन करके भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में सफलता पायी। 2011 विश्व कप में अपने पहले ही मैच में शतक ठोंककर कोहली पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गये जिन्होंने अपने वर्ल्ड कप में अपने पहले ही डेब्यू मैच में शतक ठोका हो। हालांकि टेस्ट कैरियर में अपनी जगह को बनाने के लिए कोहली को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

बहरहाल इस समय कोहली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के कप्तानी संभाल रहे है। कोहली का घर का नाम चीकू हैं और वो टीम के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपने हाथों में काफी टैटू बनवा रखे हैं। वहीं आजकल फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से कोहली के अफेयर के चर्चे काफी सुर्खियों में है। बहरहाल भारतीय टीम के इस बेहतरीन क्रिकेटर को उनके जन्मदिन के मौके पर वनइंडिया की टीम की ओर से ढेर सारी शुभकामनायें।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+