केजरीवाल और डीडीसीए के बीच तनातनी के चलते तीसरा टेस्ट खतरे में
नई दिल्ली। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दिल्ली में 3 दिसंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट मैच पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। दिल्ली सरकार और दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन के बीच तनातनी शुरु हो गयी है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीडीसीए में अनियमितताओं की जांच के देने के साथ ही पैनल को सस्पेंड करने के आदेश दे दिये हैं। केजरीवाल ने डीडीसीए में फैली अनियमितता की जांच के लिए पैनल का गठन किया है।
पैनल ने बीसीसीआई क़ो डीडीसीए के मौजूदा पैनल को बर्खास्त कर क्रिकेट विशेषज्ञों को पैनल में नियुक्त करने को कहा है। साथ ही डीडीसीए को आरटीआई के अंतर्गत लाने का भी सुझाव दिया है।
आपको बता दें कि डीडीसीए पर 24 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया है, ऐसे में जब तक यह टैक्स नहीं चुकाया जाता है दिल्ली सरकार ने मैच कराने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। उधर डीडीसीए का कहना है कि 3 तारीख को होने वाले मैच को हो जाने दिया जाए इसके बाद मामले को सुलझा लिया जाएगा।
वहीं इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि अगर मैच कराना है तो एक करोड़ रुपए जमा कराये। इसके बाद ही मैच होने की संभाव्य है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
