शिखर धवन पर लग सकता है बैन, आईसीसी ने दिया जांच का आदेश
लखनऊ। टीम इंडिया के खब्बू ओपनर शिखर धवन पर बैन का खतरा मंडरा रहा है। धवन का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में गेंदबाजी एक्शन संदेह के घेरे में आ गया है।
अश्विन बने आईसीसी के नंबर वन ऑलराउंडर, टेस्ट में नंबर दो गेंदबाज
मैच के अधिकारियों ने धवन के गेंदबाजी एक्शन पर संदेह जताते हुए इसकी जानकारी आईसीसी को दी है। जिसके बाद धवन का गेंदबाजी एक्शन जांच के घेरे से गुजरेगा। टी-20 और टेस्ट मैच में धवन की गेंदबाजी संदेह के घेरे में आने के बाद इसकी जांच के आदेश दे दिये गये हैं। धवन को 14 दिन के भीतर गेंदबाजी एक्शन को जांच से गुजरना होगा।
हालांकि इस दौरान धवन पर गेंदबाजी करने से रोक नहीं लगायी गयी है। जबतक गेंदबाजी के एक्शन की रिपोर्ट नहीं आती तब तक धवन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने की इजाजत है। धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन ओवर डाले थे। दूसरी इनिंग में डाले गये इन ओवरों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
