Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

छत्तीसगढ़ में 2013 में होंगे 37वें राष्ट्रीय खेल (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने मंगलवार को कहा है कि वर्ष 2013 में 37वें राष्ट्रीय खेल छत्तीसगढ़ में आयोजित किए जाएंगे।

इससे पहले हालांकि अभी तीन राष्ट्रीय खेल आयोजित होने हैं। 34वें राष्ट्रीय खेल झारखण्ड में 2007 में होना तय था लेकिन वहां बुनियादी सुविधाओं में देरी की वजह से अब तक चार बार यह आयोजन स्थगित किया जा चुका है। केरल में 35वें और गोवा में 36वें राष्ट्रीय खेलों आयोजन होगा।

यहां आयोजित एक समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

सिंह ने कार्यक्रम आयोजन करने के दावे को औपचारिक स्वरूप प्रदान करते हुए कलमाडी को दो करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के बाद कलमाडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय खेल का आयोजित होना देश में ओलंपिक को बढ़ावा देने की ओलंपिक संघ की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है।

कलमाडी ने कहा कि इससे न केवल राज्य के खिलाड़ियों को मदद मिलेगी बल्कि राज्य में बुनियादी ढांचे के विस्तार में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए आईओए ने हमेशा छोटे राज्यों को तरजीह दी है ताकि इस माध्यम से इन राज्यों में बुनियादी सुविधाओं के विकास में मदद मिस सके।"

रमन सिंह ने कहा कि राज्य ने पहले ही खेलों की तैयारी शुरू कर दी है। खेलों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से रायपुर में 200 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।

उन्होंने बताया कि 100 करोड़ रुपये की लागत से राजधानी (रायपुर) में एक अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम निर्मित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+