Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

महेंद्र सिंह धोनी खेल सकते हैं सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट

देश के लिए सबसे सफल टेस्ट कप्तान साबित होने धोनी ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच में रिटायरमेंट लेकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। धोनी के सन्यास लेने के बाद आखिरी टेस्ट में विकेट कीपर को लेकर तलाश शुरु हो गयी है। हालांकि रिद्धिमान साहा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं लेकिन उनके विकल्प के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी टेस्ट मैंच में खेलने की संभावनाओ से इनकार नहीं किया जा सकता है।

टीम इंडिया के मैनेजर रवि शास्त्री ने अपने दिये इंटरव्यू में कहा कि धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले से हम सब 'स्टंप्ड' हो धोनी के इस फैसले के बारे में किसी को नहीं पता था। मेलबर्न टेस्ट मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह से लौटने के बाद भी धोनी ने इस भी हममे से किसी को पता नहीं था कि धोनी ये फैसला लेने वाले हैं।

शास्त्री ने कहा कि रिद्धिमान साहा के विकल्प के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा हालांकि धोनी टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन रिद्धिमान साहा के विकल्प के रूप में वह उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि रिद्धिमान साहा टीम के लिए विकेटकीपिंग करेंगे लेकिन जरूरत पड़ने पर धोनी विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे।

शास्त्री ने कहा कि संन्यास का फैसला किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत निजी होता है। उन्होंने कहा कि धोनी जैसे खिलाड़ी किसी रिकॉर्ड के पूरे होने का इंतजार नहीं करते। वह धूमधाम के साथ विदाई नहीं चाहते थे। इससे उनका कैरेक्टर दिखता है। वहीं धोनी और कोहली के बीच अनबन की खबरों को उन्होंने बकवास बताया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+