oi-Amit
आईसीसी महिला विश्वकप 2017 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 228 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। जीत के लिए 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 48.4 ओवर में 219 रनों पर ऑलआउट हो गई।
आईसीसी महिला विश्वकप के फाइनल में ये सबसे बड़ा स्कोर था। अगर भारतीय टीम 229 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेती तो ये विश्वकप में सबसे अधिक रन चेस होता। पढ़ें मैच के हाईलाइटः-
भारत की पारी का हाईलाइट
- टैमी बेअमोंट को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
- श्रबसोल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
- एक समय जीत की तरफ आसानी से पहुंचती दिख रही टीम इंडिया ने 191 रन पर चौथा विकेट गंवाया इसके बाद जैसे विकेटों की झड़ी लग गई और टीम इंडिया 48.4 ओवर में 219 रन पर ढेर हो गई।
- पूनम राउत भारत की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं उन्होंने 115 गेंद में 86 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 80 गेंद में 51 रन बनाए।
- पूनम राउत ने वेदा कृष्णमूर्ति के साथ मिलकर स्कोर को 191 रन पर पहुंचाया।
- 138 के स्कोर पर भारत ने हरमनप्रीत के रूप में तीसरा विकेट गंवाया।
- 43 के स्कोर पर कप्तान मिताली राज 17 रन बनाकर रन आउट हो गईं।
- जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गईं।
इंग्लैंड की पारी का हाईलाइट
- इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए।
- कैथरीन ब्रंट 46वें ओवर की आखिरी गेंद पर दीप्ति शर्मा के शानदार डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हो गईं।
- झूलन ने अपने 9वें ओवर की पहली गेंद पर अर्धशतक जड़ने वाली स्कीवर को 51 रन बनाने के बाद एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
- टेलर ने 62 गेंद में 45 रन बनाए।
- झूलन गोस्वामी ने सारा टेलर को विकेट कीपर सुषमा के हाथों कैच आउट किया फिर अगली ही गेंद पर फ्रैन विल्सन को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया।
- इंग्लैंड की विकेट कीपर सारा टेलर और स्कीवर की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 83 रन जोड़े।
- इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं रह सकीं। 17वें ओवर की पहली गेंद पर पूनम यादव ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन वापस भेज दिया।
- 15वें ओवर में पूनम यादव की गेंद पर बीमोंट लॉफ्टेड शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर झूलन गोस्वामी को कैच दे बैठीं।
- 12वें ओवर की पहली गेंद पर विनफील्ड गायकवाड़ की गेंद पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गईं।
- पहले विकेट के लिए दोनों ने 11 ओवर में 47 रन जोड़े।
- इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत लॉरेन विनफील्ड और टैमी बीमोंट की जोड़ी ने की।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, July 23, 2017, 19:17 [IST]
Other articles published on
Jul 23, 2017