OMG: किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी पर छपा कंडोम का एड
नई दिल्ली। आईपीएल और विवाद का तो लगता है चोली-दामन का साथ है, लगता है कि बिना विवादों के आईपीएल का सीजन पूरा ही नहीं हो सकता है। आईपीएल 8 का अभी पहला मैच ही खेला गया है कि विवादों ने अपनी आवाज उठानी शुरू कर दी है। पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंची पंजाब की टीम की नई जर्सी ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है।
दरअसल पंजाब की टीम की जर्सी पर कंडोम का विज्ञापन छपा है। आपको जानकर हैरत होगी कि टीम किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी पर प्रायोजक कंपनी मैनफोर्स का विज्ञापन है। कंडोम की सबसे मशहूर निर्माता कंपनी ने इस विज्ञापन के लिए टीम की मुख्य प्रायोजक टीम टाटा प्राइम के साथ डील की है। विज्ञापन 10 अप्रैल से टीवी पर दिखायी देगा क्योंकि पंजाब की टीम इस सीजन का पहला आईपीएल मैच 10 को ही खेलेगी।
ताज़ा सर्वे: स्मार्टफोन बर्बाद कर रहा है यौन जीवन
गौरतलब है कि मैनफोर्स, दिल्ली बेस्ड फार्मा कंपनी मैनकाइंड का प्रोडक्ट है। खबर तो यह है जर्सी पर इस तरह का विज्ञापन देखकर खुद टीम पंजाब के खिलाड़ी शरमा गये क्योंकि उन्हें इस तरह की उम्मीद प्रायोजकों से नहीं थी।
आईपीएल मैच हर फैमिली देखती है, ऐसे में इस तरह जर्सी पर कंडोम का विज्ञापन निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को असहज करता है। फिलहाल देखते हैं कि मैच के दौरान पब्लिक इन विज्ञापनों को कितना तवज्जो देती है लेकिन इस तरह के विज्ञापन ने टीम के अंदर एक असहजता का माहौल जरूर पैदा कर दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
