Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI ने रवि शास्त्री को किया मालामाल, अब कोहली से ज्यादा पाएंगे सैलरी

नई दिल्ली। रवि शास्त्री पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) मेहरबान हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के फिर से बने मुख्य कोच शास्त्री की सैलरी में बढ़ाैतरी की गई है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रवि शास्त्री की सैलरी में 20 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। अब को कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा सालाना सैलरी पाएंगे। शास्त्री 2017 से टीम के मुख्य कोच बने हुए हैं।

मिलेगी सालाना इतनी सैलरी

मिलेगी सालाना इतनी सैलरी

शास्त्री को सालाना 9.5 करोड़ से 10 करोड़ रुपए मिलेंगे। पिछले कॉन्ट्रेक्ट में शास्त्री को सालाना करीब 8 करोड़ रुपए मिलते थे। यानि अब शास्त्री की कमाई कोहली से भी ज्यादा होगी। बीसीसीआई की मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह A+ ग्रेड में शामिल हैं, जिनकी सालाना सैलरी 7 करोड़ रुपए है। यह भी खबर है कि शास्त्री के अलावा अन्य सपोर्ट स्टॉफ की सैलरी में इजाफा किया गया है।

कोहली को याद आए स्कूल के दिन, बोले- मैथ में 100 में से आते थे सिर्फ इतने नंबर

अन्य स्टाफ की भी बढ़ी

अन्य स्टाफ की भी बढ़ी

गेंदबाजी कोच के पद पर दोबारा नियुक्त होने वाले भरत अरुण को सालाना 3.5 करोड़ रुपए मिलने की संभावना है। इतनी ही सैलरी फील्डिंग कोच आर श्रीधर को दिए जाने की खबर है। संजय बांगर की जगह टीम इंडिया के नए बल्लेबाजी कोच बनने वाले विक्रम राठौड़ को सालाना 2.5 से 3 करोड़ के बीच मिलेंगे। ये सभी नए करार 1 सितंबर से प्रभावी होंगे।

शास्त्री की माैजूदगी में टीम का प्रदर्शन

शास्त्री की माैजूदगी में टीम का प्रदर्शन

बता दें कि शास्त्री के पहले कार्यकाल में कोहली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नंबर 1 टेस्ट टीम और नंबर 2 वनडे टीम का तमगा हासिल किया लेकिन टीम कोई बड़ी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। वर्ल्ड कप 2019 में भी टीम को सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा था। शास्त्री के कोच रहते भारतीय टीम ने तीनों फॉर्मेट में शानदार परफॉर्मेंस किया है। टेस्ट में खेले गए 21 मैच में भारत को 11 में जीत तो वहीं केवल 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 3 मैच ड्रा रहे। वनडे की बात की जाए तो रवि शास्त्री के कोच रहते भारतीय क्रिकेट टीम ने 63 वनडे मैच खेले जिसमें 45 में जीत और 15 में हार का सामना करना पड़ा 2 मैच टाई रहे और 1 मैच ड्रा रहा।

Story first published: Monday, September 9, 2019, 14:51 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+