Video: सचिन की 1998 की पारी को क्यों कहते हैं Desert Storm?

बैंगलुरू। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहते हैं क्योंकि उन्होंने अपने खेल के दौरान वो किया है जो करना हर किसी के बस में नहीं होता है। 24 अप्रैल को को भारत रत्न सचिन का बर्थ डे है।

इस जन्मदिन पर हर कोई सचिन को याद कर रहा है लेकिन इस जन्मदिन के दो दिन पहले यानी 22 अप्रैल को करीब 18 साल पहले उन्होंने एक ऐसी पारी खेली थी जिसे देखने के बाद दुनिया के सभी बड़े दिग्गज क्रिकेटर्स ने सचिन को गॉड ऑफ क्रिकेट की संज्ञा दे दी थी।

जी हां हम बात कर रहे हैं 1998 के कोका-कोला कप की जिसमें फाइनल में जगह बनाने के लिए इंडिया को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ी हार बचानी थी। आस्ट्रेलिया ने शानदार 284 रन बनाये जिसके जवाब में सचिन ने ऐसी शानदार पारी खेली जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।

इंडिया के चार विकेट गिरने के बाद भी सचिन ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और बेशकिमती 183 रन बनाये, हालांकि इंडिया मैच तो नहीं जीत पायी लेकिन सचिन की बदौलत वो फाइनल में पहुंच गई और बाद में फाइनल भी जीत गई। सचिन की इस महान पारी को Desert Storm नाम दिया गया।

आप भी देखिये ये मस्त वीडियो..

Story first published: Sunday, April 24, 2016, 6:00 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+